
Videsh ghumne kaise jaen JAPAN: जापान एशिया महाद्वीप के पूर्व स्थित एक द्वीप है जो चार बड़े द्वीप और अनेक छोटे-छोटे दीपों का समूह है। जापान दुनिया का 11 सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इसे आधुनिकतम देश मैं जाना जाता है और वही बात करें भारत की तो जापान से भारत के बेहद ही मित्रता पूर्ण संबंध है। (Videsh ghumne kaise jaen) अगर आप चक्र चांद और आधुनिकता से परिपूर्ण विदेश घूमना चाहते हैं तो आप जापान जा सकते हैं क्योंकि यहां जाकर और यहां की हर एक चीज और संस्कृति देखकर आप दंग रह जाएंगे। भारत से जापान जाने और घूमने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यहां सभी चरणों का विस्तार से वर्णन किया गया है जिनमे:-
THE BLOG INCLUDE
जापान कैसे जाएं?
वीजा प्रक्रिया (जापान का टूरिस्ट वीजा बनवाना)
आवेदन कहां करें:
प्रक्रिया समय:
जापान में ठहरने की व्यवस्था
Japan में घूमने की जगहें
जापान में यात्रा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
Japan जाने में 1 महीने में कितना खर्च आता है?
विशेष:
जापान कैसे जाएं?
- फ्लाइट्स बुक करें:
भारत से जापान के लिए सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से टोक्यो (Narita/Haneda) और ओसाका (Kansai) के लिए सीधी उड़ानें हैं।
- प्रमुख एयरलाइंस: All Nippon Airways (ANA), Japan Airlines (JAL), Air India, Singapore Airlines।
- यात्रा का सही समय चुनें:
जापान घूमने का सबसे अच्छा समय:- मार्च-अप्रैल: चेरी ब्लॉसम (सकुरा) सीजन।
- अक्टूबर-नवंबर: शरद ऋतु की खूबसूरती।
वीजा प्रक्रिया (जापान का टूरिस्ट वीजा बनवाना)
जापान जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यकता होती है। वीजा के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
आवश्यक दस्तावेज़:
- पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता)।
- वीजा आवेदन फॉर्म (जापानी दूतावास की वेबसाइट से डाउनलोड करें)।
- फोटो (2×2 इंच, सफेद पृष्ठभूमि)।
- फ्लाइट टिकट की कॉपी (आने और जाने दोनों की)।
- होटल बुकिंग कंफर्मेशन।
- बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने की, साइन और स्टैम्प सहित)।
- आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न)।
- इनविटेशन लेटर (यदि किसी जापानी नागरिक ने आमंत्रित किया है)।
आवेदन कहां करें:
- जापान एंबेसी या कांसुलेट (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता) के माध्यम से।
- कुछ वीजा एजेंट भी आपकी मदद कर सकते हैं तो अगर आपको वीजा की जानकारी नहीं है तो यह आपको वीजा आसानी से उपलब्ध करा सकते हैं इसके लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रक्रिया समय:
- आमतौर पर 5-7 कार्य दिवस लगते हैं।
- वीजा शुल्क: लगभग ₹510 (टूरिस्ट वीजा)।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
जापान में ठहरने की व्यवस्था
- होटल्स:
टोक्यो, क्योटो, ओसाका जैसे शहरों में हर बजट के होटल मिलते हैं।- बजट: Capsule Hotels (₹2,000–₹5,000 प्रति रात)।
- मिड-रेंज: 3-4 स्टार होटल्स (₹5,000–₹12,000 प्रति रात)।
- लक्ज़री: 5-स्टार होटल्स (₹15,000+ प्रति रात)।
- Airbnb: स्थानीय अनुभव के लिए इसे चुने।
- Hostels: युवा यात्रियों के लिए यह बजट में विकल्प है जो आपको अन्य की तुलना में सस्ता पड़ेगा ।
- Ryokan: यहाँ जाकर आप पारंपरिक जापानी होमस्टे का अनुभव ले सकते हैं।
Japan में घूमने की जगहें
Japan (जापान) में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थानों की भरमार है।जिनमे मुख्य आकर्षण वाले जगह निम्नलिखित हैं:
टोक्यो (Tokyo): टोक्यो जापान की राजधानी है और बेहद आधुनिकता से परि पूर्ण है और यहां घूमने की सबसे खास जगह है वह नीचे दी गई है
- शिंजुकु गार्डन (Shinjuku Gyoen)।
- मेइजी श्राइन।
- असाकुसा और सेन्सोजी मंदिर।
- टोक्यो स्काईट्री।
- अकिहाबारा: इलेक्ट्रॉनिक्स और एनिमे के शौकीनों के लिए।
- डिज्नीलैंड
क्योटो (Kyoto): यूट्यूब जापान का एक बेहद पवित्र और शांत जगह है और यहां आप निम्नलिखित जगह पर घूम सकते हैं –
- फुशिमी इनारी श्राइन (लाल गेट्स की सुरंग)।
- किंकाकुजी (गोल्डन पैवेलियन)।
- गीशा जिले (गियन)।
ओसाका (Osaka):
- ओसाका कैसल।
- डोटोंबोरी स्ट्रीट (खाने और नाइटलाइफ के लिए)।
- यूनिवर्सल स्टूडियोज जापान।
माउंट फ़ूजी (Mount Fuji):
- फुजी पर्वत पर ट्रेकिंग करना और इसे कावागुचिको झील से देखना पर्यटक पसंद करते हैं।
हिरोशिमा (Hiroshima):
- पीस मेमोरियल पार्क और एटॉमिक बॉम्ब डोम।
- मियाजिमा द्वीप (Itsukushima Shrine)।
नारा (Nara):
- नारा पार्क जहाँ हिरन के झुंड और तोदाई-जी मंदिर हैं ।
होक्काइडो (Hokkaido):
- स्कीइंग के लिए लोकप्रिय।
- फूलों के खेत और गर्म झरने।
इसे भी पढ़ें-
ओस्ट्रेलिया घुमने का प्लान है तो ,यहाँ से प्राप्त करें सारी जानकारी-
विज़ा कैसे बनवाएं? आइए जाने इसकी पूरी जानकारी-
जापान में यात्रा के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
- सार्वजनिक परिवहन:
Japan का रेलवे सिस्टम (Shinkansen बुलेट ट्रेन सहित) बहुत तेज और सुविधाजनक है।
JR Pass: विदेशी पर्यटकों के लिए सस्ती यात्रा पास। - भोजन:
जापानी भोजन में सुशी, रेमन, टेम्पुरा, और वाग्यु बीफ, ओकसु, ओकीनोमिया की , टेंपुरा शोबा के साथ-साथ जापानी नूडल्स और करी भी काफी मशहूर हैं।
हालांकि शाकाहारियों के लिए सीमित विकल्प हैं, पर ऐसा नहीं है कि आपको शाकाहारी भोजन नहीं मिलेगा इसके लिए विकल्प उपलब्ध हैं। आप सरकारी और मांसाहारी दोनों भोजन का आनंद ले सकते हैं। - भाषा:
अंग्रेजी कम बोली जाती है। कुछ बुनियादी जापानी वाक्यांश सीख लेंना अच्छा रहता है ताकि वहां जाकर किसी तरह की भाषा समझने में परेशानी ना हो जैसे।- “सुमिमासेन” (माफ करें/ध्यान खींचने के लिए)।
- “अरिकातो गोजाइमासु” (धन्यवाद)।
NOTE:- जापानी मुद्रा – जापानी मुद्रा येन है।
Japan जाने में 1 महीने में कितना खर्च आता है?
जापान अगर जाना हो तो 1 महीने में पाते व्यक्ति खर्च 6 से 6:30 लाख का खर्च आता है हालांकि या आपके बजट पर भी डिपेंड करता है कि आप किस तरह से खर्च करना चाहते हैं।
विशेष:
Videsh ghumne kaise jaen JAPAN: जापान जाने की इच्छा अक्सर जो युवा कपल करते हैं हालांकि बहुत लोगों की इच्छा जापान जाने की है और इसकी खूबसूरत शहर खास कर टोक्यो को देखने की इच्छा सभी की होती है। आपको जापान के बारे में विस्तार से बता दिया क्या है इसके बारे में जानकर आपको वहां जाने में कोई परेशानी नहीं होगी इसलिए इन सभी बातों का ध्यान रखें और एक बार जापान जरूर जाए और वहां जाकर सुखात अनुभूति प्राप्त करें।