
Sri Lanka ghumne kaise jaen: श्रीलंका भारत का बेहद निकटतम पड़ोसी देश है और साथ ही साउथ एशिया का सबसे खूबसूरत देश है और इतना ही नहीं श्रीलंका भारत के करीब स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जिसे भारत से जाना आसान और रोमांचक है। कई पर्यटकों का यह निकटतम पर्यटन स्थल है जो अपने शांत प्राकृतिक वातावरण, बौद्ध मंदिर, झीलों, नदियों और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है | जब भी भारत से श्रीलंका जाने की इच्छा होती है तो सबसे पहले दिमाग में ही आता है कि श्रीलंका कैसे जाएं कहां ठहरे और वहां घूमने की कौन-कौन सी अच्छी जगह है? आई आपको इसकी विशेष जानकारी देते हैं.
THE BLOG INCLUDE
भारत से श्रीलंका कैसे जाएं?
वीजा कैसे बनवाएं?
आवश्यक दस्तावेज
कितना खर्च आता है?
श्रीलंका में कहां ठहरें?
घूमने के लिए अच्छे शहर और स्थान:
किस महीने में श्रीलंका की यात्रा करें?
भारत से श्रीलंका कैसे जाएं?
भारत से श्रीलंका जाने का सबसे बेहतर आसान तरीका हवाई मार्ग है और हवाई मार्ग के अलावा आप समुद्री मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन समुद्री मार्ग ज्यादा सुविधा जनक नहीं है और इसलिए हवाई मार्ग ही बेहतर और सुगम साधन है यहाँ तक पहुंचने का |
- हवाई मार्ग:– भारत से श्रीलंका जाने का सबसे तेज़ और सुविधाजनक तरीका हवाई यात्रा है। मुख्य भारतीय शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता) से कोलंबो के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।
- समुद्री मार्ग:– चेन्नई से कोलंबो के लिए क्रूज सेवाएं कभी-कभी उपलब्ध होती हैं, लेकिन ये नियमित नहीं होतीं।
वीजा कैसे बनवाएं?
भारतीय नागरिकों के लिए श्रीलंका का वीजा प्राप्त करना आसान है। बात का निकटतम पड़ोसी देश होने के कारण श्रीलंका जाने के लिए वीजा आसानी से उनके वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाता है इसमें सबसे प्रमुख है ;
- ETA (Electronic Travel Authorization):- श्रीलंका जाने से पहले आप ऑनलाइन ETA वीजा अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए इस बेबसइट पर आवेदन करें।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
आवश्यक दस्तावेज
श्रीलंका जाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का भी वीजा के लिए आवश्यकता पड़ती है जो निम्नलिखित है –
- पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता होनी चाहिए)
- वापसी टिकट बेहद जरूरी है
- होटल बुकिंग का प्रमाण
- फंड्स का सबूत (बैंक स्टेटमेंट)
वीजा फीस:
- पर्यटक वीजा के लिए लगभग $20-35 USD खर्च आता है।
कितना खर्च आता है?
आपका खर्च आपके यात्रा के तरीके और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है लेकिन जहां तक बात करें श्रीलंका जाने की तो प्रति व्यक्ति 40 से ₹50000 में आप आराम से श्रीलंका घूम सकते हैं वहीँ औसतन:
- फ्लाइट टिकट: फ्लाइट टिकट बुक करने में काम से कम ₹8,000 – ₹20,000 (राउंड ट्रिप) तक लगता है |
- होटल/रहने का खर्च: वही बात करें होटल खर्च की तो होटल खर्चे में लगभग ₹1,000 – ₹5,000 प्रति रात (बजट होटल से लेकर लक्ज़री तक) | आप किस तरह का होटल पसंद करते हैं यह आपकी बजट पर और आपके जीवन शैली पर निर्भर करता है |
- भोजन: भोजन में kmse km ₹300 – ₹1,000 प्रति दिन लगता है हालांकि श्रीलंका में भोजन सस्ता मिलता है और यहां वेज की जगह नॉनवेज ज्यादा मिलता है क्योंकि यहां समुद्र होने के कारण यहां का प्रमुख भोजन चावल और मछली है |
- परिवहन: लोकल बस/टुक-टुक लगभग ₹100-₹500 प्रति दिन पड़ सकता है |
- पर्यटन स्थल टिकट: लगभग ₹500 – ₹1,500 प्रति स्थल लगता है | हालांकि श्रीलंका में घूमने के लिए 10 दिन पर्याप्त है लेकिन औसतन, 5-7 दिनों के लिए कम से कम ₹25,000 – ₹50,000 का खर्च होता है।
श्रीलंका में कहां ठहरें?
Sri Lanka ghumne kaise jaen: कहीं भी बाहर आप यदि घूमने जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में यही रहता है कि हम कौन से उचित जगह ठहरे और हमारा बजट कितना है वहीँ बात करें श्रीलंका में तैरने की तो इसका विवरण नीचे दिया गया है –
- कोलंबो: कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है इसलिए यहां आधुनिक होटल और आरामदायक सुविधा वाली होटल आपको मिलेंगे।
- कैंडी: केंद्रीय श्रीलंका का एक पर्वतीय क्षेत्र है और इस पर्वतीय क्षेत्र में होमस्टे और रिसॉर्ट्स आपको ठहरने के लिए उचित रेट पर मिल जाएंगे।
- गाले और मिरिसा: यदि आप श्रीलंका में समुद्र के आसपास अपना होटल चुनना चाहते हैं तो इस जगह समुद्री किनारे वाले होटल और बीच रिसॉर्ट आपको मिल जाएंगे।
- एला: अगर आप शांत और प्राकृतिक वातावरण के बीच ठहरना चाहते हैं और हरियाली के बीच गेस्टहाउस चाहते हैं तो यहां आपको उचित रेट पर मिल जाएगा
घूमने के लिए अच्छे शहर और स्थान:
- कोलंबो: कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर है | कोलंबो एक समित और औपनिवेशिक विरासत को अपने में संजोए है इसलिए क्या पर्यटकों का बेहद आकर्षक का केंद्र है और सबसे महत्वपूर्ण बात यहां एक आर्टिफिशियल बंदरगाह है साथी कहीं मंदिर मठ और हैंडीक्राफ्ट से बनी चीजे यहां आपको आसानी से मिल जाती हैं | इनके अलावा गाले फेस ग्रीन, नेशनल म्यूजियम, ओल्ड डच हॉस्पिटल भी बेहद खास है |
- कैंडी: श्रीलंका का दूसरा प्रमुख जगह कैंडी है और कैंडी का मंदिर ऑफ़ द टूथ बेहद आध्यात्मिक और आकर्षक स्थल है इसलिए खास कर पर्यटको का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है इसके अलावा यहाँ कई खूबसूरत झील, और रॉयल बॉटैनिकल गार्डन भी है |
- सिगिरिया: शुक्रिया को श्रीलंका का आठवां अजूबा भी कहा जाता है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में गिना जाता है यहाँ का लायन रॉक, जो एक प्राचीन दुर्ग है बेहद प्रसिद्ध है इसे देखने के लिए दूर -दूर से पर्यटक आते हैं
नुवारा एलिया:-
यह श्रीलंका का सबसे ऊंचा शहर कहा जाता है और इसे मिनी लंदन भी बोला जाता है जो अपने चाय बागान, झरने, और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है|
- गाले: यहाँ गाले फोर्ट और समुद्र तट हैं जो बेहतर आकर्षण का केंद्र है।
- मिरिसा: यह जगह व्हेल वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध है और समुद्री गतिविधियां यहां पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है।
- एला: यहाँ एला रॉक, नाइन आर्च ब्रिज है ।
- अनुराधापुरा: अनुराधापुरा को श्रीलंका की पहली राजधानी के रूप में जाना जाता है जो की एक ऐतिहासिक जगह है और पुरातत्व स्थल को अपने आप में समेटे हुए है हालांकि श्रीलंका से 200 किलोमीटर दूर है लेकिन यहां कई बहुत स्तूप है जो कि अपने आप में अजूबे की तरह है और पेटिको का ध्यान खासकर अपनी और आकर्षित करते हैं
- रावण वॉटरफॉल: यह वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत है और हरियाली से चारों तरफ घिरा हुआ है यह आने पर आपको कई चीकू बंदर मिलेंगे |
इसे भी पढ़ें-
स्विट्जरलैंड घूमने जाना हो तो कैसे जाएं? वीज़ा से लेकर घूमने की जगह के बारे में विस्तृत जानकारी जाने-
मालद्वीप घूमने कैसे जाएं, कहाँ ठहरें? घुमने की जगह, जानें यहां विस्तृत जानकारी –
किस महीने में श्रीलंका की यात्रा करें?
श्रीलंका में घूमने का सबसे अच्छा महीना दिसंबर से मध्य जून तक के हालांकि यहां की जलवायु इस तरह की है कि आप सालों बढ़िया घूमने जा सकते हैं उसमें कहीं भी कोई परेशानी नहीं आएगी|
अंतिम-
Sri Lanka ghumne kaise jaen: तो इस तरह आप जब भी श्रीलंका जाए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पहले से इकट्ठा कर ले इससे आपको कई तरह का दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपने यात्रा को आसानी से इंजॉय कर सकते हैं |