Philippines ghumne kaise jaen: फिलीपीन्स दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप समूह देश है और यह दक्षिण प्रशांत महासागर में फैला है| फिलिपींस में टोटल 7,160 द्वीप है | इसके साथ फिलिपींस दुनिया का पांचवा सबसे लंबा तट रेखा वाला देश है| फिलिपींस की राजधानी मनीला है | यह बहुत ही सुंदर देश है जिसे देखने के लिए टूरिस्ट अक्सर यहाँ आते हैं | (Philippines ghumne kaise jaen) अगर आप फिलिपींस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां जाने से पहले कुछ विस्तृत जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं –
भारत से फिलीपींस जाने और वहां ठहरने व घूमने की योजना बनाने के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है जो वहां पहुंचने के बाद आपके काम आएगी :

THE BLOG INCLUDE
फिलीपींस कैसे जाएं:
कहाँ ठहरें:
घूमने की जगहें:
समुद्र तट और द्वीप:
प्राकृतिक स्थल:
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल:
यात्रा के सुझाव:
फिलीपींस कैसे जाएं:
- फ्लाइट्स:
भारत से फिलीपींस तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका हवाई यात्रा है। मनीला (Manila) और सेबू (Cebu) के लिए भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु से फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।
मुख्य एयरलाइंस: फिलीपींस जाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण एयरलाइन से निम्न है जैसे फिलीपींस एयरलाइंस, सिंगापुर एयरलाइंस, एयर एशिया, थाई एयरवेज।
फ्लाइट्स आमतौर पर सिंगापुर, कुआलालंपुर, या बैंकॉक में एक स्टॉपओवर के साथ मिलती हैं। - वीज़ा:
फिलीपींस में भारतीय नागरिकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा है यदि आपके पास सिंगापुर, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, या शेंगेन वीज़ा है। अन्यथा, वीज़ा के लिए पहले से आवेदन करना होगा। वीजा के लिए कई ऑनलाइन वीजा कंपनियां है जो वीजा बनाती है इनसे आप कंसल्ट करके वीजा बनवा सकते हैं और आसानी से फिलिपिंस जा सकते हैं।
कहाँ ठहरें:
फिलीपींस में ठहरने के लिए कई प्रकार की जगहें उपलब्ध हैं, जो आपके बजट और पसंद पर निर्भर करती हैं | इस के बारे में विस्तृत तौर से आपको जानकारी देते हैं:
- लक्ज़री रिसॉर्ट्स:
बोराके (Boracay), पंगलाओ (Panglao), और पलावान (Palawan) जैसे द्वीपों पर सुंदर समुद्री रिसॉर्ट्स है जिसे आप बुक कर सकते हैं।- उदाहरण: Shangri-La Boracay, El Nido Resorts (Palawan)।
- मध्य-श्रेणी के होटल्स:
फिलिपींस के कुछ शहरों जैसे मनीला, सेबू और डावाओ में मदर सैनी की होटल मिल जाएंगे जहां आप रूक सकते हैं।- उदाहरण: Seda Hotel, Quest Hotel।
- बजट-अनुकूल हॉस्टल और होमस्टे:
बैकपैकर और कम बजट वाले यात्रियों के लिए यहां ठहरना उत्तम रहता है।- उदाहरण: Z Hostel (मनीला), Mad Monkey Hostel (Cebu)।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
घूमने की जगहें:
फिलीपींस 7,000 से अधिक द्वीपों का देश है, और यहां कई खूबसूरत जगहें हैं और कई समुद्र तट है जहां आप घूम सकते हैं और यहां का शांत समुद्री वातावरण आपका मन मोह लेता है:
समुद्र तट और द्वीप:
- बोराके (Boracay):
दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक, वॉटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध है जहां आपको जरूर जाना चाहिए| - पलावान (Palawan):
एल नीडो (El Nido) और कोरोन (Coron) द्वीप समूह अपने साफ पानी और चूना पत्थर की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म समझाने पर यहां आप जरूर जाएं - सेबू (Cebu):
व्हेल शार्क देखने के लिए ओस्लोब (Oslob) और कावासन फॉल्स (Kawasan Falls) जा सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।
प्राकृतिक स्थल:
- चॉकलेट हिल्स (Chocolate Hills):
बोहोल (Bohol) द्वीप पर स्थित यह भूवैज्ञानिक संरचना अनोखी और आकर्षक है और कोई भी टूरिस्ट आता है तो इस जगह पर जरूर आता है। - मायोन ज्वालामुखी (Mayon Volcano):
दुनिया का सबसे परफेक्ट कोन-शेप वाला ज्वालामुखी है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल:
- इंट्राम्यूरोस (Intramuros):
मनीला में स्थित यह ऐतिहासिक किला और संग्रहालय स्पेनिश औपनिवेशिक युग का प्रतीक है जो देखने में बेहद ही सुंदर और आकर्षक लगता है। - विगन (Vigan):
यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट फिलीपींस के औपनिवेशिक काल के वास्तुकला का उदाहरण है और उसकी वास्तु कला देखते ही बनती है और सभी पर्यटकों का मनमोहन लेती है। - एलनिडो (Elnido ) यहां एक मनोरम झील है जहां आप भ्रमण कर सकते हैं और पर्यटन के हिसाब से बहुत ही खूबसूरत है। यहां कई लैगून झील है
- प्लूटो प्रिंसेस भूमिगत नदी : यह दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत नदी है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें-
बजट बहुत ही कम हो और विदेश घूमने का सपना हो तो जाएं वियतनाम
विज़ा कैसे बनवाएं? आइए जाने इसकी पूरी जानकारी-
यात्रा के सुझाव:
- भाषा:
अंग्रेजी और फिलिपिनो (Tagalog) यहां की मुख्य भाषाएं हैं, और लोग अंग्रेजी में संवाद करने में सक्षम होते हैं। - मौसम:
घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच होता है, जब मौसम सुखद और शुष्क होता है। - खर्च और मुद्रा:
फिलीपींस की मुद्रा पेसो (PHP) है। भारत से तुलना में वहां रहना किफायती है।
1 भारतीय रुपया = लगभग 0.67 फिलीपीनी पेसो है (फरवरी 2025 तक)। - खाने-पीने की चीजें:
सीफूड, लोकल डिशेस (जैसे Adobo, Lechon, और Sinigang) ट्राई करें।
अंतिम-
इस लेख में Philippines ghumne kaise jaen से संबंधित सभी जानकारी दी गई है जो इस लेख के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कृपया कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछें। धन्यवाद।