madhya pradesh police kaise bane? मध्य प्रदेश में हर साल कानून का पालन करने और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस भर्ती निकलती है, जो लोग इस भर्ती में रुचि रखते हैं वे इस भर्ती में भाग लेते हैं और इसकी सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश राज्य में भर्ती किया जाता है, वह मध्य प्रदेश पुलिस के रूप में कार्य करते हैं।

THE BLOG INCLUDE
12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?
जाने क्या होता है? मध्य प्रदेश पुलिस का काम
MP पुलिस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होने के लिए शारीरिक योग्यता
मध्य प्रदेश पुलिस की शिफ्ट कितने घंटे की होती है?
12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल कैसे बने?
अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और आपने 12वीं पास कर ली है तो आपके पास पुलिस कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जारी पुलिस वैकेंसी के लिए आवेदन करना होगा, इसके बाद आपको परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, फिर परीक्षा देने के बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आप पुलिस कांस्टेबल बन जाएंगे। आवेदन करने के बाद आपको समय-समय पर सारी जानकारी लेनी होगी ताकि आप यह सारी प्रक्रिया पूरी करके पुलिस कांस्टेबल बन सकें।
जाने क्या होता है? मध्य प्रदेश पुलिस का काम
इनका काम अपने वरिष्ठों अफ़सर के साथ मिलकर कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करना है और जब कोई FIR दर्ज कराने आता है तो उन्हें उसकी FIR दर्ज करनी होती है और FIR में आवश्यक विवरण भरने के साथ इसकी जांच करने में अपने वरिष्ठों अफ़सर को सहायता प्रदान करनी होती है।
MP Police कौन बन सकता है?
आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या कोई अन्य मामला नहीं होना चाहिए और उसे कोई शारीरिक समस्या या मानसिक संतुलन की समस्या नहीं होनी चाहिए।
MP पुलिस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश पुलिस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होने के लिए शारीरिक योग्यता
- मध्य प्रदेश पुलिस बनने के लिए General/OBC/SC वर्ग के पुरुषों की ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए
- ST वर्ग के पुरुषों की ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए
- ST वर्ग के पुरुषों की सामान्य छाती 76 cm और फुलाने पर छाती 81cmहोनी चाहिए
- General/OBC/SC वर्ग के पुरुषों की छाती 86 सेमी होनी चाहिए
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए ऊंचाई 155 सेमी ही रखी गई हैं
MP पुलिस बनने के लिए आयु सीमा
मध्य प्रदेश पुलिस बनने के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
एमपी पुलिस की शिफ्ट कितने घंटे की होती है?
नियमों के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस को 8 घंटे की ड्यूटी दी जाती है, लेकिन कभी-कभी उन्हें लगभग 12 से 13 घंटे तक ड्यूटी देनी पड़ती है और कभी-कभी चुनाव जैसे समय में उन्हें 24 से 48 घंटे और इससे भी ज्यादा समय देना पड़ता है।
ये भी पढ़ें-
IPS Officer कैसे बने? यहाँ मिलेगी आपको सपूर्ण जानकारी-
DIG कौन होता है? कैसे बने? जाने पूरी जानकारी-
SI (Sub Inspector) कैसे बने? Job | Salary जाने पूरी जानकारी-
DSP कैसे बने? यहाँ जाने पूरी जानकारी-
नेवी में कैसे जाये? क्या है Process जाने पूरी जानकारी-
मध्य प्रदेश पुलिस बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाएं उसके बाद Home Page पर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आवेदन Link पर Click करें, उसके बाद उम्मीदवार पोर्टल पर पंजीकरण के साथ आगे बढ़े। अब आपको आवेदन पत्र भरना होगा और सभी दस्तावेज अपलोड करना होगा फिर आप शुक्ल का भुगतान करें अब आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मध्य प्रदेश पुलिस का Power
कानूनी व्यवस्था के अनुसार बड़े शहरों को छोड़कर अन्यत्र थाने का अधिकारी उपनिरीक्षक होता है तथा वह अपने क्षेत्र की सीमा का मुख्य अधिकारी भी होता है। वह अपने क्षेत्र की सीमा के भीतर किसी भी अपराध को नियंत्रित या ख़त्म करने के लिए भी जिम्मेदार है।
MP पुलिस कांस्टेबल सैलरी 2024
मध्य प्रदेश में एक पुलिसकर्मी का शुरुआती वेतन लगभग 24000 रुपये से 27000 रुपये प्रति माह है, और उन्हें विभिन्न भत्ते जैसे किराया भत्ता, मकान भत्ता और कई अन्य भत्ते अलग से दिए जाते हैं।
अंतिम –
इस आर्टिकल में हमने जानकारी ली madhya pradesh police kaise bane? और इससे जुड़ी लगभग सारी जानकारी जो MP पुलिस बनने के लिए जरूरी है। यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो कृपया कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछें। धन्यवाद।
FAQ
MP कांस्टेबल फॉर्म भरने के लिए 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का शुल्क लिया जाता है
मध्य प्रदेश पुलिस की स्थापना 1854 ई. में हुई थी
मध्य प्रदेश पुलिस में सबसे बड़ा पद DGP का है