
Dubai ghumne kaise Jaye: दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है और यह यूएई की राजधानी भी है। जब भी भारत के नजदीक विदेश घूमने का मन हो तो दुबई का ख्याल सबसे पहले आता है क्योंकि यह देश इतना समृद्ध है और चक चांद से बड़ी पूर्ण है कि हर किसी का ध्यान यहां खींचता है और ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो आपको वीजा, यात्रा खर्च, घूमने की जगहें, मुद्रा विनिमय, मौसम और अन्य ज़रूरी जानकारियों के बारे में पता होना चाहिए। यहाँ आपको सभी आवश्यक जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
THE BLOG INCLUDE
दुबई वीज़ा की जानकारी
वीज़ा के प्रकार:
वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
दुबई घूमने का खर्च
दुबई में घूमने की जगहें
मुद्रा और भुगतान
यात्रा से पहले ध्यान देने योग्य बातें
कितने दिन का प्लान बनाना सही रहेगा?
दुबई घूमने कैसे जाएं?
दुबई वीज़ा की जानकारी
भारतीय नागरिकों के लिए दुबई वीज़ा अनिवार्य है, आप इसे ऑनलाइन या ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं जो आपके लिए सबसे सुविधाजनक है और आपको भी चेक लेकिन भटकना नहीं पड़ेगा।
वीज़ा के प्रकार:
- टूरिस्ट वीज़ा (30 दिन) – 6,500 से 7,500 रुपये देने होते हैं।
- टूरिस्ट वीज़ा (60 दिन) – 12,000 से 14,000 रुपये पेय करने होते हैं।
- मल्टीपल एंट्री वीज़ा – 15,000 से 35,000 रुपये जमा करने होंगे।
- वीजा ऑन अराइवल – यदि आपके पास यूएस, यूके, या शेंगेन वीज़ा है तो 14 दिनों तक रुकने की अनुमति मिलती है इससे ज्यादा कि नहीं।
वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने के लिए वैध)
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
- फ्लाइट टिकट (आवश्यकता के अनुसार)
- होटल बुकिंग या स्पॉन्सर डिटेल्स
- बैंक स्टेटमेंट (कुछ मामलों में)
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
दुबई घूमने का खर्च
यात्रा का खर्च आपके बजट और स्टाइल पर निर्भर करता है हालांकि दुबई बहुत महंगा शहर है इसलिए यहां जाने पर बहुत अधिक बजट बनाकर चलना पड़ता है।
- फ्लाइट टिकट: फ्लाइट की टिकट में ₹15,000 – ₹30,000 (राउंड ट्रिप) लगता है।
- होटल (प्रति रात): होटल भी अलग-अलग तरीके के होते हैं दिन में सस्ते से लेकर बड़े तक होते हैं और यह आपके बजट में डिपेंड करता है लेकिन ज्यादातर होटल में ₹3,000 – ₹25,000 का बजट पड़ता है।
- खाना: ₹500 – ₹3,000 प्रति दिन पड़ता है।
- लोकल ट्रांसपोर्ट: वहां पहुंचने पर लोकल ट्रांसपोर्ट की जरूरत पड़ेगी जिसमें ₹500 – ₹2,000 प्रति दिन खर्च होता है।
- घुमने में : दुबई पहुंच कर घूमने फिरने जाने में आपको लगभग ₹2,000 – ₹10,000 का खर्च बैठता है हालांकि यहां पढ़ने करता है कि आप कितना खर्च करना चाहते और कहां-कहां घूमना चाहते हैं।
दुबई में घूमने की जगहें
- बुर्ज खलीफा:– बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है और यह मोस्ट फेमस टूरिस्ट प्लेस है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और खासकर कहें तो दुबई बुर्ज खलीफा के लिए ही फेमस है। इसकी ऊंचाई लगभग 828 मीटर है और इसमें 163 फ्लोर है | बुर्ज खलीफा का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में बनाकर यह पूरा हुआ।
- द दुबई मॉल:– यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का हब है जहां जाकर आप घूम सकते हैं और यहीं पर दुबई का सबसे बड़ा एक्वेरियम भी है।
- पाम जुमेराह:– यह दुनिया का पहला मानव निर्मित द्वीप है जहाँ शानदार आइलैंड और होटल हैं। यहां का ट्रेडमार्क तार के पेड़ के आकार के लिए मशहूर है।
- दुबई मरीना:– अगर आप जाकर जॉन की जिंदगी देखना चाहते हो रात में घूमने की शौकीन है तो तो दुबई मरीना जरूर जाएं क्योंकि यह शानदार नाइटलाइफ़ और क्रूज़ के लिए प्रसिद्ध है।
- गोल्ड और स्पाइस सूक:– यह एक परंपरागत बाजार है जहां जाकर आप शॉपिंग कर सकते हैं।
- दुबई फ्रेम:– आधुनिक और पारंपरिक दुबई का संगम है।
- मिरकल गार्डन:– दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का गार्डन है जो बिल्कुल अद्भुत है और कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट का या गार्डन मन मोह लेता है।
- स्काई डाइविंग और डेजर्ट सफारी:– अगर आप स्काई ड्राइविंग और डाटा सफारी का आना लेना चाहते हैं तो दुबई जरूर आए जहाँ रोमांचक गतिविधियाँ देखने और करने का मौका मिलता है।
मुद्रा और भुगतान
- दुबई की मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (AED) है।
- 1 AED = लगभग 22-23 INR
- आप कार्ड और कैश दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- भारत से जाने से पहले कुछ मुद्रा एक्सचेंज करवा लें।
यात्रा से पहले ध्यान देने योग्य बातें
- समय: दुबई भारत से 1.5 घंटे पीछे है।
- मौसम: अक्टूबर से मार्च यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।
- ड्रेस कोड: पब्लिक प्लेसेस में डीसेंट कपड़े पहनें।
- नियम और कानून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और गलत व्यवहार करना कानूनी अपराध है।
- ट्रांसपोर्ट: मेट्रो, टैक्सी, बस और ट्राम सुविधाजनक हैं।
कितने दिन का प्लान बनाना सही रहेगा?
- दुबई कितने दिन घूमना है यह तो आप पर डिपेंड करता है लेकिन यहां 3-4 दिन काफी है घूमने के लिए और मुख्य आकर्षण देखने के लिए।
- 5-7 दिन: एक्सप्लोर करने और शॉपिंग के लिए भी काफी है।
ये भी पढ़ें-
विज़ा कैसे बनवाएं? आइए जाने इसकी पूरी जानकारी-
दुबई घूमने कैसे जाएं?
Dubai kaise ghumne Jaye: दुबई के लिए दिल्ली और किसी भी महानगर से सीधी फ्लाइट है जहां दिल्ली से जाने के लिए आपको 4:30 घंटे लगते हैं और कोई अच्छे-अच्छे लाइंस है जिससे आप दुबई जा सकते हैं।
अंतिम-
Dubai kaise ghumne Jaye: इस तरह दुबई दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर है और भारत के पास होने के कारण अक्सर लोग दुबई घूमने जाते हैं इसलिए आपको मौका मिले तो दुबई घूमने जरूर जाएं और जाने के पहले इन सब की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले।