Chaina kaise jaye: चीन भारत का पड़ोसी देश है और कई मामलों में अब यह बहुत आगे हो चुका है और घूमने की इच्छा में भारत से लोग अक्सर चीन जाते रहते हैं क्योंकि यह भारत का निकटतम पड़ोसी देश है लेकिन एक बात है कि भारत में ज्यादातर लोग वेजिटेरियन है वहीं चीन मैं ऐसा नहीं है वहां पर लोग नॉनवेज ज्यादा खाते हैं और ऐसे में चीन में वेजिटेरियन लोगों के लिए खाना ढूंढना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि वहाँ के अधिकांश व्यंजन मांस, मछली, और समुद्री खाद्य पदार्थों पर आधारित होते हैं। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप आसानी से अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।जिनमे निम्नलिखित हैं.

THE BLOG INCLUDE
चीनी भाषा सीखें –
शाकाहारी रेस्तरां का पता लगाएं:
सॉस और स्टॉक्स पर ध्यान दें:
ये व्यंजन ट्राई करें:
अपने साथ स्नैक्स रखें:
लोकल मार्केट्स पर ध्यान दें:
बौद्ध परंपराओं का फायदा उठाएं:
1. चीनी भाषा सीखें –
Chaina kaise jaye: चीन जाने से पहले या आप कहीं भी दूसरे देश में जाएं थोड़ी बहुत वहां की भाषा की जानकारी होना आवश्यक है और अगर आप चीन जा रहे हैं तो थोड़ा बहुत वहां की स्थानीय भाषा में “मैं शाकाहारी हूं” कहना सीखें। इसे चीन में “Wǒ chīsù” कहते हैं। आप इतना भी बोलकर अपने वेजीटेरियन होने का प्रमाण दे सकते हैं
आजकल मोबाइल का युग है तो आप अपनी बात को चाइनीस भाषा में भी बोलकर लिखवा सकते हैं एक छोटी कार्ड पर भी चाइनीज में लिखवा सकते हैं और दिखा सकते हैं जैसे – “मैं शाकाहारी हूं। कृपया मेरे खाने में मांस, मछली, अंडा या मछली की सॉस न डालें।” इस तरह का एक वाक्य चाइनीज़ भाषा में लिख कर आप अपने खाने का आर्डर कर सकते हैं|
2. शाकाहारी रेस्तरां का पता लगाएं:
बड़े शहरों (जैसे बीजिंग, शंघाई, गुआंगझोउ) में कई शाकाहारी और बौद्ध रेस्तरां उपलब्ध हैं तो अगर आप चीन पहुंची और वेजिटेरियन है तो इन्हीं रेस्टोरेंट का उपयोग करें इसके अलावा आप HappyCow या अन्य फूड ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। बौद्ध मंदिरों के पास स्थित रेस्तरां आमतौर पर पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं तो कोशिश करें आप इन रेस्टोरेंट में जाएं |
3. सॉस और स्टॉक्स पर ध्यान दें:
चीनी व्यंजनों में अक्सर मछली की सॉस, झींगे का पेस्ट, या चिकन स्टॉक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इसे अपने भोजन में न डालने के लिए कहें।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
4. ये व्यंजन ट्राई करें:
- मैपो टोफू (Mapo Tofu): बिना मांस वाले विकल्प में मांग सकते हैं। आप कह सकते हैं कि मुझे यह वेज में चाहिए |
- वेजिटेबल डंपलिंग्स (Vegetable Dumplings): सुनिश्चित करें कि इनमें मांस या मछली न हो किसी भी तरह का नॉन वेजिटेरियन तेल ना डाला गया हो|
- स्टिर-फ्राई वेजिटेबल्स – आप इसे भी अपने भोजन में उसे कर सकते हैं जो वेजीटेरियन होता है|
- नूडल्स और राइस: चावल या नूडल्स में केवल सब्जियों के साथ ऑर्डर करें। क्योंकि कई चाइनीज़ सॉस में एनिमल फैट होता है इसलिए फुड ऑर्डर करने के पहले अपनी डिमांड बता दे |
5. अपने साथ स्नैक्स रखें:
- यात्रा के दौरान अपने साथ सूखे मेवे, प्रोटीन बार, और इंस्टेंट वेजिटेरियन नूडल्स जैसे हल्के स्नैक्स ले जाएं।
- कुछ फल और ब्रेड आसानी से स्थानीय बाजारों में मिल जाते हैं। इनका तब तक आप उसे कर सकते हैं |
6. लोकल मार्केट्स पर ध्यान दें:
स्थानीय सब्जी बाजारों या स्ट्रीट वेंडर्स से ताजी सब्जियां और फल खरीद सकते हैं। इसके अलावा हम कहीं भारतीय फूड मार्केट भी होंगे जहां आप अपनी चीज खरीद सकते हैं
इसे भी पढ़ें-
पासपोर्ट क्या होता है? और कैसे बनता है। जाने पूरी जानकारी विस्तार से-
THAILAND GHUMNE KAISE JAAYE? वीजा से लेकर स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी जानकारी-
7. बौद्ध परंपराओं का फायदा उठाएं:
चीन में बौद्ध संस्कृति का बड़ा प्रभाव है, और कई बौद्ध रेस्टोरेंट पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसते हैं। इसलिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है आप कोशिश करें कि इन बौद्ध रेस्टोरेंट में जाएं और शाहकारी भोजन का लाभ उठाए |
अंतिम-
Chaina kaise jaye: इन सुझावों का पालन करते हुए आप चीन में अपनी यात्रा का आनंद पूरी तरह से ले सकते हैं। आप पहले से ही इंटरनेट के माध्यम से भी इंडियन रेस्टोरेंट और वेज रेस्टोरेंट को सर्च कर अपनी यात्रा सुविधाजनक बना सकते हैं |