Call Center kaise join kre? : जैसा कि आप लोग जानते हैं। कि वर्तमान समय में बेरोजगारी का समस्या देश व्यापी समस्या बन गया है । इसीलिए लोग अपने मोबाइल फोन ,टैबलेट तथा लैपटॉप से जॉब ढूंढते रहते है। और अगर बात किया जाए कि इस समय लोग ज्यादातर किस क्षेत्र में काम करते हैं तो Call center एक बेहतर क्षेत्र है| इस क्षेत्र में लोग अपना करियर कैसे बनाएंगे? उनकी सैलरी क्या होगी? उनकी योग्यता क्या होनी चाहिए? और कॉल सेंटर क्या है? और कॉल सेंटर को हम कैसे ज्वाइन कर सकते हैं? इसके क्या फायदे हैं.

और यहां पर कैसे काम करते हैं? पेमेंट कितना होता है? काम कैसे मिलेगा? पूरे दिन काम कैसे करेंगे इन सारे सवालों का जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं |और हमें आशा है की आपको यह जानकर काफी अच्छा लगेगा और अगर आप भी Call centerमें नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मदद मिलेगी|
कॉल सेंटर क्या है?
कॉल सेंटर क्या है? यह एक केंद्रित कार्यालय होता है| यहां पर ग्राहक की कॉल्स को रिसीव किया जाता है, तथा उनके समस्या का समाधान किया जाता है| Call center कई प्रकार के होते हैं: एक Call center होता है जहां ग्राहक स्वयं कॉल करता है| और अपनी समस्या का निधन चाहता है| और दूसरा कार्यालय Call center का इस प्रकार होता है जहां पर कर्मचारी ग्राहकों को स्वयं कॉल करते हैं:
जैसे: अगर आपके मोबाइल फोन का रिचार्ज खत्म हो जाता है| तो सिम कंपनी के कर्मचारी आपके पास कॉल करते हैं| इस प्रक्रिया को आउटबाउंड कॉल सेंटर कहा जाता है| और जहां Call center के कार्यालय में इनबाउंड और आउटबाउंड दोनों कॉल्स को संभाला जाता है | इस प्रकार के Call center को ब्लेंडेड कॉल सेंटर कहा जाता है|
Call center कैसे join करे?
Call center का महत्व इस समय काफी ज्यादा बढ़ गया है |क्योंकि आज की डिजिटल दुनिया में लोग अपना ज्यादातर काम मोबाइल फोन से ही करना चाहते हैं |और ऐसा होता भी है, इसीलिए Call center का स्थापना किया जाता है ,और उसमें कर्मचारी रखे जाते हैं| लेकिन इस समय कॉल सेंटर में काम करना एक चुनौती से कम नहीं ,आज इसको ज्वाइन करने के लिए इंटरव्यू होता है | परीक्षाएं होती हैं, आपकी मानसिक योग्यता की जांच| तत्पश्चात आपको इसको ज्वाइन कराया जाता है|
अगर आपको Call center ज्वाइन करना है, तो सबसे पहला तरीका है| कि आप इसके ऑफिस जाएं ,और वहां के सीनियर कर्मचारी से बात करें ,वह आपको संपूर्ण कार्य समझाएगा और आप कैसे ज्वाइन कर सकते हैं| उसके बारे में जानकारी देगा| इसके अलावा आजकल कई जॉब एप्लीकेशन है, जहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जैसे naukari.com ,job hai , मॉन्सटर इंडिया, shine.com इत्यादि जॉब पोर्टल पर आप जाकर आवेदन कर सकते हैं और इंटरव्यू देने के बाद आप Call center ज्वाइन कर सकते हैं.
Call center में job कैसे पाएं?
Call Center kaise join kre? आप क्या करेंगे? और इसे कैसे प्राप्त करेंगे? इन तथ्यों पर यहां पर चर्चा किया गया है| क्योंकि आजकल के समय में Call center में नौकरी का बड़ा महत्व है| यह एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है, खासकर उन युवाओं और महिलाओं के लिए जो ऑनलाइन कम ढूंढते हैं | और एक स्थिर Income का स्रोत बनाना चाहते हैं, और अपना स्किल बढ़ाना चाहते हैं और करियर में ग्रोथ चाहते हैं| उनके लिए यह काफी अच्छा अवसर भी होता है| Call center में काम करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण स्टेप होते हैं जिनका पालन करना अनिवार्य होता है-
- लोगों से बात करने का तरीका: जिसे आजकल लोग अंग्रेजी में कम्युनिकेशन स्किल्स कहते हैं|
- Call center में Job प्राप्त करने के लिए आपका न्यूनतम शिक्षा 12वीं पास होना आवश्यक होता है| इसके अलावा अगर आप इंटरनेशनल कॉल सेंटर में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छी अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है|
- इसके अलावा आपको उसे Call center के ऑफिस में अपना रिज्यूम और इंटरव्यू देने के लिए जाना होता है|
- इसके अलावा आप लोग अपने जान -पहचान में लोगों से जानकारी लें और उनके माध्यम से नेटवर्किंग बनाकर Call center में काम कर सकते हैं|
- कुछ ऑनलाइन जॉब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: जैसे – job Hai , naukri.com, indeed, और कई अन्य वेबसाइट पर आप जाकर डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं|
इसे भी पढ़े-
Paytm agent कैसे बनें? महीने के कमाते हैं इतना रूपए: जाने पूरी जानकारी-
डिजिटल भुगतान का उदय: भारतीय अर्थव्यवस्था में एक नए युग की शुरुआत
Freelancing अनुबंधन क्या है? Step by step जाने पूरी जानकारी-
Call center job Salary कितना होता है?
जब आप कोई भी नौकरी करते हैं ,तो आप उसकी सैलरी जरूर पता करते हैं | इसीलिए अगर आपके पास Call center की Job है, या करना चाहते हैं| तो आप उसके सैलरी के बारे में जरूर पता करते हैं, कि अगर आप उसे क्षेत्र में नए हैं अर्थात फ्रेशर है | तो आपका आपका सैलरी अस्तर क्या होगा, और अगर आपके पास एक-दो साल का अनुभव है| अथवा आप इस काम के माहिर हैं, इन सब चीजों पर आपका वेतन निर्भर करता है ,की कितना आपको मिलेगा.
इसके अलावा आप लोगों का काम करने का समय भी निर्धारित करता है कि आपको कितना वेतन मिलने वाला है. जैसे कि अगर आप नाइट शिफ्ट में करते हैं ,तो उसका वेतन थोड़ा बढ़कर आता है| इसके अलावा अगर आप किसी अच्छे लोकेशन पर महानगरों में बड़े-बड़े शहरों में काम करते हैं, तो भी आपका खर्चा अधिक होने की वजह से आपका सैलरी वृद्धि होकर आता है |इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने एक टेबल बनाया है ,सैलरी से संबंधित वह आप लोग नीचे देख सकते हैं|
EXPERIENCE | INDIAN CALL CENTER (INR/month) | OTHER CALL CENTER (INR/Month) |
फ्रेशर | 12,000 – 15,000 | 15,000 – 25,000 |
1-3 साल का अनुभव | 16,000 – 20,000 | 20,000- 35,000 |
मैनेजर पद | 40,000- 60,000 | 60,000-80,000+ |
Call Center kaise join kre? काम करने की योग्यता
Call center में नौकरी करने के लिए क्या योग्यता होना चाहिए| और क्या स्किल होना चाहिए, उसके बारे में भी आप लोगों को जाना ना अत्यंत आवश्यक हो जाता है |जो कि नीचे टेबल के माध्यम से दिया गया है|
important eligibility | Description |
communication skills | ग्राहक से बात करने का तरीका आना चाहिए| |
experience | समाज में बोलने- चलने तथा लोगों से बात करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए| |
education | कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है| |
Computer Education | बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है| |
language skills | अगर भारत में काम करना है, तो हिंदी भाषा तथा अगर इंटरनेशनल काम करना है, तो अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है| |
interview | Call center पर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास महत्वपूर्ण है| |
Call Center में काम कैसे मिलता है?
Call center मैं अगर आपको काम लेना है, तो सबसे पहले आपको अपने स्किल और अपने योग्यता पर ध्यान देना होगा. जैसे कि आपका स्किल में आपका कामुनिकेशन स्किल, कि आप लोगों को समझा बुझा सके और अपने प्रोडक्ट के बारे में तथा अपनी कंपनी के बारे में बता सके, और उसको सेटिस्फाई कर सकें/ संतुष्ट कर सकें, इसके अलावा आप अपने लिए एक बेहतर रिज्यूम बनवा लें और उसको अपडेट करते रहे, उसमें अपनी योग्यता और स्किल को को स्पष्ट रूप से दिखाएं।
और कुछ जॉब एप्लीकेशन है जैसे की Job hai , naukri.com, LinkedIn, इत्यादि प्लेटफार्म पर जाकर,अपना प्रोफाइल बनाकर, वहां पर जो भी नौकरी अलर्ट आती रहती है ,उनमें अप्लाई करते रहना है। इसके अलावा न्यू रजिस्टर्ड Call center कंपनियां के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर वहां से आवेदन करना चाहिए। इसके अलावा आप लोगों को Call center Job के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों का अभ्यास करना चाहिए।
निष्कर्ष
Call Center kaise join kre? इसकी प्रक्रियाओं को ढंग से समझने और जानने के बाद आपको एक स्थिर और संतोषजनक नौकरी प्राप्त हो सकता है। इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए आपको यह जरूरी है कि आपकी लोगों से बात करने की क्या योग्यता है। और आप लोगों को कैसे संतुष्ट करते हैं। अपनी बातों से अपने तजुर्बे से इन्हीं सब बातों के साथ-साथ आपका अनुभव इस क्षेत्र में क्या कहता है| और आप कितने दिन से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं इन सारी चीजों पर ही आपकी वेतन निर्भर होती है, इस प्रकार से हमने आपको इस विषय पर बेहतरीन जानकारी प्राप्त कराई है, धन्यवाद