
Bhartiya Rail Mathura: भारत विविधता में एकता का देश माना जाता है। यहां धार्मिक स्थलों से लेकर के हिल स्टेशन तक में विश्व भर के पर्यटक आते हैं और इन सभी को एक साथ जोड़ने का काम हमारे भारतीय रेलवे के द्वारा किया जाता है। रेल व्यवस्था के चलते ही हमारी अर्थव्यवस्था को भी और अधिक मजबूती मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन रेलवे विश्व का चौथा बड़ा रेल नेटवर्क है जहां रोजाना 13000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यह लगभग 38000 किलोमीटर लंबी ट्रैकों पर संचालित होती है और भारतीय रेलवे का यह नेटवर्क भारत के हर कोने तक फैला हुआ है चाहे फिर वह बात शहरी क्षेत्र की हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र की।
लेकिन क्या आप उसे स्टेशन का नाम जानते हैं जहां से आप देश की चारों दिशाओं के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं और इसे भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है। यहां 24 घंटे आपको गंतव्य तक जाने वाली ट्रेन मिल जाएगी। संभव है आप सभी अपने मन में इस रेलवे स्टेशन का नाम कहीं दिल्ली सोच रहे होंगे लेकिन आपका यह जवाब बिल्कुल ही गलत है। आज के आलेख में हम आपको उस रेलवे स्टेशन की जानकारी से अवगत कराएंगे जहां से आपको पूरे देश में कहीं भी आने जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
मथुरा जंक्शन, यहां हर रूट के लिए 24 घंटे ट्रेन उपलब्ध रहती है:

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन जहां चारों दिशाओं के लिए ट्रेन मिलती है उसका नाम है मथुरा जंक्शन। यह उत्तर मध्य रेलवे जोन में आता है जो कि देश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शनों में से एक है। यहां आपको हर रूट के लिए 24 घंटे ट्रेन मिल जाएगी। मथुरा जंक्शन पर कुल 10 प्लेटफॉर्म्स हैं। रेलवे इंफ्रा के मुताबिक मथुरा जंक्शन पर कुल 197 ट्रेनों का स्टॉपेज है जिनमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, सुपरफास्ट आदि ट्रेनें शामिल हैं जबकि 13 ट्रेन यहां से अलग-अलग दिशाओं के लिए अपना सफर शुरू करती हैं। साल 1875 में पहली बार मथुरा जंक्शन से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था क्योंकि यह एक धार्मिक स्थल था।
मथुरा को भगवान श्री कृष्ण की नगरी भी माना जाता है। होली और जन्माष्टमी के समय यहां पर और भी भीड़ हो जाती है जिसके कारण यहां पर नई और स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें-
Finance Kya Hai? बस 2025 में इसको समझ ले, पैसों की कभी नहीं होगी तंगी-
अंतिम-
इस लेख में Bhartiya rail news से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं जो इस लेख के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आपके पास इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कृपया कमेंट बॉक्स के जरिए पूछें। धन्यवाद।