Dubai ghumne kaise Jaye: दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है और यह यूएई की राजधानी भी है। जब भी भारत के नजदीक विदेश घूमने का मन हो तो दुबई का ख्याल सबसे पहले आता है क्योंकि यह देश इतना समृद्ध है और चक चांद से बड़ी पूर्ण है कि हर किसी का ध्यान यहां खींचता है और ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो आपको वीजा, यात्रा खर्च, घूमने की जगहें, मुद्रा विनिमय, मौसम और अन्य ज़रूरी जानकारियों के बारे में पता होना चाहिए। यहाँ आपको सभी आवश्यक जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।
भारतीय नागरिकों के लिए दुबई वीज़ा अनिवार्य है, आप इसे ऑनलाइन या ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं जो आपके लिए सबसे सुविधाजनक है और आपको भी चेक लेकिन भटकना नहीं पड़ेगा।
वीज़ा के प्रकार:
टूरिस्ट वीज़ा (30 दिन) – 6,500 से 7,500 रुपये देने होते हैं।
टूरिस्ट वीज़ा (60 दिन) – 12,000 से 14,000 रुपये पेय करने होते हैं।
मल्टीपल एंट्री वीज़ा – 15,000 से 35,000 रुपये जमा करने होंगे।
वीजा ऑन अराइवल – यदि आपके पास यूएस, यूके, या शेंगेन वीज़ा है तो 14 दिनों तक रुकने की अनुमति मिलती है इससे ज्यादा कि नहीं।
यात्रा का खर्च आपके बजट और स्टाइल पर निर्भर करता है हालांकि दुबई बहुत महंगा शहर है इसलिए यहां जाने पर बहुत अधिक बजट बनाकर चलना पड़ता है।
फ्लाइट टिकट: फ्लाइट की टिकट में ₹15,000 – ₹30,000 (राउंड ट्रिप) लगता है।
होटल (प्रति रात): होटल भी अलग-अलग तरीके के होते हैं दिन में सस्ते से लेकर बड़े तक होते हैं और यह आपके बजट में डिपेंड करता है लेकिन ज्यादातर होटल में ₹3,000 – ₹25,000 का बजट पड़ता है।
खाना: ₹500 – ₹3,000 प्रति दिन पड़ता है।
लोकल ट्रांसपोर्ट: वहां पहुंचने पर लोकल ट्रांसपोर्ट की जरूरत पड़ेगी जिसमें ₹500 – ₹2,000 प्रति दिन खर्च होता है।
घुमने में : दुबई पहुंच कर घूमने फिरने जाने में आपको लगभग ₹2,000 – ₹10,000 का खर्च बैठता है हालांकि यहां पढ़ने करता है कि आप कितना खर्च करना चाहते और कहां-कहां घूमना चाहते हैं।
दुबई में घूमने की जगहें
बुर्ज खलीफा:– बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है और यह मोस्ट फेमस टूरिस्ट प्लेस है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और खासकर कहें तो दुबई बुर्ज खलीफा के लिए ही फेमस है। इसकी ऊंचाई लगभग 828 मीटर है और इसमें 163 फ्लोर है | बुर्ज खलीफा का निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में बनाकर यह पूरा हुआ।
द दुबई मॉल:– यह दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का हब है जहां जाकर आप घूम सकते हैं और यहीं पर दुबई का सबसे बड़ा एक्वेरियम भी है।
पाम जुमेराह:– यह दुनिया का पहला मानव निर्मित द्वीप है जहाँ शानदार आइलैंड और होटल हैं। यहां का ट्रेडमार्क तार के पेड़ के आकार के लिए मशहूर है।
दुबई मरीना:– अगर आप जाकर जॉन की जिंदगी देखना चाहते हो रात में घूमने की शौकीन है तो तो दुबई मरीना जरूर जाएं क्योंकि यह शानदार नाइटलाइफ़ और क्रूज़ के लिए प्रसिद्ध है।
गोल्ड और स्पाइस सूक:– यह एक परंपरागत बाजार है जहां जाकर आप शॉपिंग कर सकते हैं।
दुबई फ्रेम:– आधुनिक और पारंपरिक दुबई का संगम है।
मिरकल गार्डन:– दुनिया का सबसे बड़ा फूलों का गार्डन है जो बिल्कुल अद्भुत है और कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट का या गार्डन मन मोह लेता है।
स्काई डाइविंग और डेजर्ट सफारी:– अगर आप स्काई ड्राइविंग और डाटा सफारी का आना लेना चाहते हैं तो दुबई जरूर आए जहाँ रोमांचक गतिविधियाँ देखने और करने का मौका मिलता है।
मुद्रा और भुगतान
दुबई की मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (AED) है।
1 AED = लगभग 22-23 INR
आप कार्ड और कैश दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत से जाने से पहले कुछ मुद्रा एक्सचेंज करवा लें।
यात्रा से पहले ध्यान देने योग्य बातें
समय: दुबई भारत से 1.5 घंटे पीछे है।
मौसम: अक्टूबर से मार्च यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।
ड्रेस कोड: पब्लिक प्लेसेस में डीसेंट कपड़े पहनें।
नियम और कानून: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और गलत व्यवहार करना कानूनी अपराध है।
ट्रांसपोर्ट: मेट्रो, टैक्सी, बस और ट्राम सुविधाजनक हैं।
कितने दिन का प्लान बनाना सही रहेगा?
दुबई कितने दिन घूमना है यह तो आप पर डिपेंड करता है लेकिन यहां 3-4 दिन काफी है घूमने के लिए और मुख्य आकर्षण देखने के लिए।
5-7 दिन: एक्सप्लोर करने और शॉपिंग के लिए भी काफी है।
Dubai kaise ghumne Jaye: दुबई के लिए दिल्ली और किसी भी महानगर से सीधी फ्लाइट है जहां दिल्ली से जाने के लिए आपको 4:30 घंटे लगते हैं और कोई अच्छे-अच्छे लाइंस है जिससे आप दुबई जा सकते हैं।
अंतिम-
Dubai kaise ghumne Jaye: इस तरह दुबई दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर है और भारत के पास होने के कारण अक्सर लोग दुबई घूमने जाते हैं इसलिए आपको मौका मिले तो दुबई घूमने जरूर जाएं और जाने के पहले इन सब की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले।
England ghumne kaise jaaye: इंग्लैंड यूनाइटेड किंग्डम स्टेट का एक हिस्सा है और यूरोप के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित ब्रिटिश द्वीपों का एक समूह है।इंग्लैंड ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण भाग में स्थित एक देश है और बेहद समृद्ध है हालांकि आधुनिकता के साथ-साथ प्राचीनतम ऐतिहासिक चीजों को भी देखने का अवसर मिलता है और इंग्लैंड ने भारत पर लगभग 100 वर्षों तक राज्य किया है इसलिए भारत के लोगों के लिए भी इस देश को जानने और समझने की कौतूहलता बनी रहती है इसलिए यह एक टूरिस्ट प्लेस बन गया है | अगर आप मैरिड कपल हैं और हनीमून का प्लान कर रहे हैं तो इंग्लैंड जरूर घूमने जाएं।आइए इंग्लैंड के बारे में वीजा से लेकर ठहरने और घूमने फिरने की विस्तृत जानकारी के बारे में आपको अवगत कराते हैं।
England ghumne kaise jaaye: इंग्लैंड जाने के बाद सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपको किस जगह जाना है और आपकी बजट क्या है उसे हिसाब से ही होटल को बुक करना आवश्यक है जिसमे:-
होटल्स और एयरबीएनबी:
आप लंदन, मैनचेस्टर, एडिनबर्ग जैसे प्रमुख शहरों में होटल्स और Airbnb बुक कर सकते हैं।
जहाँ होटल्स की कीमतें ₹5,000 से ₹20,000 प्रति रात तक हो सकती हैं
। अपनी बजट के अनुसार होटल तय करें।
होस्टल्स और बजट विकल्प:
युवाओं और सोलो ट्रैवलर्स के लिए होस्टल्स एक सस्ता और अच्छा विकल्प है जहाँ ₹1,500 से ₹3,000 प्रति रात पेय करना होता है ।
लंबे समय के लिए:
यदि आप अधिक दिनों के लिए जा रहे हैं, तो सर्विस अपार्टमेंट्स या शेयर फ्लैट्स बुक करें जो आपके लिए सुविधाजनक रहेगा।
4. इंग्लैंड में घूमने की जगहें:
इंग्लैंड में घूमने के लिए कई अद्भुत स्थान हैं जिम इंग्लैंड की राजधानी लन्दन सबसे फेमस है। आईए इंग्लैंड में घूमने वाली सभी जगह के बारे में विस्तृत से जानकारी देंगे
लंदन: लंदन टिप्स नदी पर स्थित है और यह इंग्लैंड की राजधानी है और सबसे अधिक आबादी इसी जगह है। लंदन महान वास्तुकला का विरासत अपने में समेटे हुए है |लंदन अपने आधुनिकता,फैशन और खरीदारी के लिए जाना जाता है इसलिए जब भी कोई कपल लंदन जाते हैं तो उनका प्रमुख पेज यहां से शॉपिंग करना ही होता है इतना ही नहीं है बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल है जो पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां संग्रहालय एक्वेरियम बर्मिंघम पैलेस बहुत ही फेमस है| इसके साथ ही यहां वार्नर स्टूडियो हो जहां आप जाकर पुरानी फिल्म देख सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक वाली जगह टेंस नदी पर वोटिंग है जहां जाकर पर्यटक इस करना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं। NOTE:- इसके अलावे लंदन आई, बिग बेन, ब्रिटिश म्यूज़ियम, टॉवर ऑफ लंदन भी घूमने के लिए बेहद ही आकर्षण का केंद्र है।
लिवरपूल: अगर आप गार्डन के शौकीन है तो लिवरपूल से अच्छी जगह कहीं नहीं है इसके अलावा यहां प्लेग्राउंड बोटैनिकल गार्डन हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं । यहां कई साड़ी गुफाएं हैं जो काफी प्राचीनतम है और यहां का वाटरफॉल भी बेहद प्रसिद्ध है। लिवरपूल लंका शायर की सीमा के भीतर स्थित है और यहां का आर्ट गैलरी पर यूट्यूब का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है।
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज:
इंग्लैंड का सबसे प्रमुख और जानने वाली चीज यहां का ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी है दूर-दूर से दूसरे देश से स्टूडेंट्स यहां पढ़ने आते हैं वही यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां की जगह काफी खुली हुई है इसलिए वैसे लोग जो खुली जगह में घूमना चाहते हैं और वॉकिंग और सेटिंग करना जिन्हें पसंद है वह इस जगह आते हैं। यहां कई सारे सुंदर पार्क है साथ ही यह ऐतिहासिक विश्वविद्यालय और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
मेंचेस्टर:
मैनचेस्टर इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है और खास करिए औद्योगिक क्रांति की भूमिका के रूप में जाना जाता है और यह कई औद्योगिक विरासत को अपने में संजोए हुए हैं। यहां का जॉन रॉयल लाइब्रेरी, द म्यूजियम ऑफ़ साइंस एंड हिस्ट्री, और पीपल हिस्ट्री म्यूजियम देखने लायक है जिसे पर्यटक देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
लेक डिस्ट्रिक्ट: यह प्राकृतिक सुंदरता और झीलों के लिए प्रसिद्ध है।
बाथ शहर: यह एवं नदी पर स्थित और बेहद ही खूबसूरत है। बस शहर यूनेस्को की धरवाड़ स्थल के रूप में जाना जाता है। अगर आप शान वातावरण खोज रहे और खाने पीने की शौकीन है तो इस जगह जरूर आए। NOTE:- बस शहर रोमन बाथ और जॉर्जियन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है
बर्मिंघम: बर्मिंघम यूके का दूसरा प्रमुख शहर है और औद्योगिक क्रांति का प्रमुख स्थल रहा है। बेहद समृद्ध जगह है और अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। बर्मिंघम मध्यकालीन वास्तुकला और आधुनिक वास्तु कला का मिश्रण है जिसे देखने पर्यटक दूर से आते हैं सबसे खास यहां के नेहरू के पास बने रेस्टोरेंट है जहां आपक लजीज व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं।
कोट्सवोल्ड्स: यहाँ पुराने गांव है और काफी हरियाली है जो दूर-दूर से पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है
एडिनबर्ग: यह एडिनबर्ग कैसल और फेस्टिवल्स के लिए प्रसिद्ध है।
लंदन जैसे बड़े शहरों में ट्रांसपोर्ट के लिए Oyster Card या Contactless Card का उपयोग करना चाहिए।
मौसम:
इंग्लैंड का मौसम अनिश्चित हो सकता है, इसलिए बारिश और ठंड के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
खर्च:
इंग्लैंड में खर्च भारत से ज्यादा है और भारत इंग्लैंड जाने में प्रति व्यक्ति लगभग डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपए खर्च आता है इसलिए इसलिए बजट को ध्यान में रखें फिर यात्रा करें हो सके तो एक्स्ट्रा पैसे भी पास रखें।
. भाषा : इंग्लैंड की भाषा अंग्रेजी है और ज्यादातर लोग यहां पर अंग्रेजी भाषा का ही प्रयोग करते हैं| इसलिए अगर आपकी अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ है तो यहां घूमने में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है।
विशेष:
England ghumne kaise jaaye: इंग्लैंड एक बेहद खूबसूरत देश है और यहां की आधुनिकता खासकर पर्यटको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है इसलिए यह न्यू मैरिड कपल का बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस है इसलिए आप इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड जरूर जाएँ और अपने नए सुखद वैवाहिकजीवन की शुरुआत कर सकते हैं।
Sri Lanka ghumne kaise jaen: श्रीलंका भारत का बेहद निकटतम पड़ोसी देश है और साथ ही साउथ एशिया का सबसे खूबसूरत देश है और इतना ही नहीं श्रीलंका भारत के करीब स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जिसे भारत से जाना आसान और रोमांचक है। कई पर्यटकों का यह निकटतम पर्यटन स्थल है जो अपने शांत प्राकृतिक वातावरण, बौद्ध मंदिर, झीलों, नदियों और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है | जब भी भारत से श्रीलंका जाने की इच्छा होती है तो सबसे पहले दिमाग में ही आता है कि श्रीलंका कैसे जाएं कहां ठहरे और वहां घूमने की कौन-कौन सी अच्छी जगह है? आई आपको इसकी विशेष जानकारी देते हैं.
भारत से श्रीलंका जाने का सबसे बेहतर आसान तरीका हवाई मार्ग है और हवाई मार्ग के अलावा आप समुद्री मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं लेकिन समुद्री मार्ग ज्यादा सुविधा जनक नहीं है और इसलिए हवाई मार्ग ही बेहतर और सुगम साधन है यहाँ तक पहुंचने का |
हवाई मार्ग:– भारत से श्रीलंका जाने का सबसे तेज़ और सुविधाजनक तरीका हवाई यात्रा है। मुख्य भारतीय शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता) से कोलंबो के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।
समुद्री मार्ग:– चेन्नई से कोलंबो के लिए क्रूज सेवाएं कभी-कभी उपलब्ध होती हैं, लेकिन ये नियमित नहीं होतीं।
वीजा कैसे बनवाएं?
भारतीय नागरिकों के लिए श्रीलंका का वीजा प्राप्त करना आसान है। बात का निकटतम पड़ोसी देश होने के कारण श्रीलंका जाने के लिए वीजा आसानी से उनके वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाता है इसमें सबसे प्रमुख है ;
ETA (Electronic Travel Authorization):- श्रीलंका जाने से पहले आप ऑनलाइन ETA वीजा अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए इस बेबसइट पर आवेदन करें।
श्रीलंका जाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों का भी वीजा के लिए आवश्यकता पड़ती है जो निम्नलिखित है –
पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता होनी चाहिए)
वापसी टिकट बेहद जरूरी है
होटल बुकिंग का प्रमाण
फंड्स का सबूत (बैंक स्टेटमेंट)
वीजा फीस:
पर्यटक वीजा के लिए लगभग $20-35 USD खर्च आता है।
कितना खर्च आता है?
आपका खर्च आपके यात्रा के तरीके और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है लेकिन जहां तक बात करें श्रीलंका जाने की तो प्रति व्यक्ति 40 से ₹50000 में आप आराम से श्रीलंका घूम सकते हैं वहीँ औसतन:
फ्लाइट टिकट: फ्लाइट टिकट बुक करने में काम से कम ₹8,000 – ₹20,000 (राउंड ट्रिप) तक लगता है |
होटल/रहने का खर्च: वही बात करें होटल खर्च की तो होटल खर्चे में लगभग ₹1,000 – ₹5,000 प्रति रात (बजट होटल से लेकर लक्ज़री तक) | आप किस तरह का होटल पसंद करते हैं यह आपकी बजट पर और आपके जीवन शैली पर निर्भर करता है |
भोजन: भोजन में kmse km ₹300 – ₹1,000 प्रति दिन लगता है हालांकि श्रीलंका में भोजन सस्ता मिलता है और यहां वेज की जगह नॉनवेज ज्यादा मिलता है क्योंकि यहां समुद्र होने के कारण यहां का प्रमुख भोजन चावल और मछली है |
परिवहन: लोकल बस/टुक-टुक लगभग ₹100-₹500 प्रति दिन पड़ सकता है |
पर्यटन स्थल टिकट: लगभग ₹500 – ₹1,500 प्रति स्थल लगता है | हालांकि श्रीलंका में घूमने के लिए 10 दिन पर्याप्त है लेकिन औसतन, 5-7 दिनों के लिए कम से कम ₹25,000 – ₹50,000 का खर्च होता है।
श्रीलंका में कहां ठहरें?
Sri Lanka ghumne kaise jaen: कहीं भी बाहर आप यदि घूमने जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में यही रहता है कि हम कौन से उचित जगह ठहरे और हमारा बजट कितना है वहीँ बात करें श्रीलंका में तैरने की तो इसका विवरण नीचे दिया गया है –
कोलंबो: कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है इसलिए यहां आधुनिक होटल और आरामदायक सुविधा वाली होटल आपको मिलेंगे।
कैंडी: केंद्रीय श्रीलंका का एक पर्वतीय क्षेत्र है और इस पर्वतीय क्षेत्र में होमस्टे और रिसॉर्ट्स आपको ठहरने के लिए उचित रेट पर मिल जाएंगे।
गाले और मिरिसा: यदि आप श्रीलंका में समुद्र के आसपास अपना होटल चुनना चाहते हैं तो इस जगह समुद्री किनारे वाले होटल और बीच रिसॉर्ट आपको मिल जाएंगे।
एला: अगर आप शांत और प्राकृतिक वातावरण के बीच ठहरना चाहते हैं और हरियाली के बीच गेस्टहाउस चाहते हैं तो यहां आपको उचित रेट पर मिल जाएगा
घूमने के लिए अच्छे शहर और स्थान:
कोलंबो: कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर है | कोलंबो एक समित और औपनिवेशिक विरासत को अपने में संजोए है इसलिए क्या पर्यटकों का बेहद आकर्षक का केंद्र है और सबसे महत्वपूर्ण बात यहां एक आर्टिफिशियल बंदरगाह है साथी कहीं मंदिर मठ और हैंडीक्राफ्ट से बनी चीजे यहां आपको आसानी से मिल जाती हैं | इनके अलावा गाले फेस ग्रीन, नेशनल म्यूजियम, ओल्ड डच हॉस्पिटल भी बेहद खास है |
कैंडी: श्रीलंका का दूसरा प्रमुख जगह कैंडी है और कैंडी का मंदिर ऑफ़ द टूथ बेहद आध्यात्मिक और आकर्षक स्थल है इसलिए खास कर पर्यटको का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है इसके अलावा यहाँ कई खूबसूरत झील, और रॉयल बॉटैनिकल गार्डन भी है |
सिगिरिया: शुक्रिया को श्रीलंका का आठवां अजूबा भी कहा जाता है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में गिना जाता है यहाँ का लायन रॉक, जो एक प्राचीन दुर्ग है बेहद प्रसिद्ध है इसे देखने के लिए दूर -दूर से पर्यटक आते हैं
नुवारा एलिया:-
यह श्रीलंका का सबसे ऊंचा शहर कहा जाता है और इसे मिनी लंदन भी बोला जाता है जो अपने चाय बागान, झरने, और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है|
गाले: यहाँ गाले फोर्ट और समुद्र तट हैं जो बेहतर आकर्षण का केंद्र है।
मिरिसा: यह जगह व्हेल वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध है और समुद्री गतिविधियां यहां पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है।
एला: यहाँ एला रॉक, नाइन आर्च ब्रिज है ।
अनुराधापुरा: अनुराधापुरा को श्रीलंका की पहली राजधानी के रूप में जाना जाता है जो की एक ऐतिहासिक जगह है और पुरातत्व स्थल को अपने आप में समेटे हुए है हालांकि श्रीलंका से 200 किलोमीटर दूर है लेकिन यहां कई बहुत स्तूप है जो कि अपने आप में अजूबे की तरह है और पेटिको का ध्यान खासकर अपनी और आकर्षित करते हैं
रावण वॉटरफॉल: यह वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत है और हरियाली से चारों तरफ घिरा हुआ है यह आने पर आपको कई चीकू बंदर मिलेंगे |
श्रीलंका में घूमने का सबसे अच्छा महीना दिसंबर से मध्य जून तक के हालांकि यहां की जलवायु इस तरह की है कि आप सालों बढ़िया घूमने जा सकते हैं उसमें कहीं भी कोई परेशानी नहीं आएगी|
अंतिम-
Sri Lanka ghumne kaise jaen: तो इस तरह आप जब भी श्रीलंका जाए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पहले से इकट्ठा कर ले इससे आपको कई तरह का दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपने यात्रा को आसानी से इंजॉय कर सकते हैं |
Australia ghumane kaise jaye: ऑस्ट्रेलिया बेहद खूबसूरत देश है यहां का शांत प्राकृतिक वातावरण खुली जगह रेगिस्तान, समुद्र पर्यटकों का मन आकर्षित कर लेता है। ज्यादातर पर्यटक घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट डेस्टिनेशन मानते हैं और ऐसे में आपका भी ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान है तो वहां जाने के पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें और कुछ महत्वपूर्ण जगह है जिनकी जानकारी होना आवश्यक है लिए आपको बताते हैं वहां पहुंचने के लिए किन-किन बातों का ज्ञान होना आवश्यक है।
भारत से ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजों की योजना बनानी होगी। आइए इसे चरणों में समझते हैं:
THE BLOG INCLUDE
वीज़ा प्रक्रिया
फ्लाइट की योजना
पैसे का खर्च
कहां ठहरें
Australia की भाषा
Australia की मुद्रा
साल के इस महीने में जाए ऑस्ट्रेलिया घूमने
Australia में घूमने की जगहें
Adilain
ऑस्ट्रेलिया की सबसे फेमस चीज
वीज़ा प्रक्रिया
वीज़ा आवेदन प्रक्रिया: ऑस्ट्रेलिया के आधारित वेबसाइट पर जाएं
उसके बाद ऑनलाइन आवेदन भरें।
वेबसाइट पर जाकर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता) ।
पासपोर्ट साइज फोटो।
बैंक स्टेटमेंट (यह दिखाने के लिए कि आपके पास यात्रा के लिए पर्याप्त धन है)।
फ्लाइट बुकिंग और होटल बुकिंग (यदि उपलब्ध हो)।
यात्रा बीमा।
ऑस्ट्रेलिया में 90 दिनों के टूरिस्ट वीजा के लिए 14, 190 रूपए लगते हैं।
बायोमेट्रिक्स और वीज़ा प्रोसेसिंग में लगभग 15-30 दिन लग सकते हैं।
फ्लाइट की योजना
भारत से ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों (सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन) के लिए कई एयरलाइंस (जैसे एयर इंडिया, कतर एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस) की सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।
फ्लाइट का खर्च: राउंड-ट्रिप का खर्च INR 60,000 से 1,50,000 तक हो सकता है जो सीजन और बुकिंग समय पर निर्भर करता है।
हालांकि भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कई एयरलाइंस उपलब्ध है लेकिन इनमें सबसे किफायती एयरलाइन एयर एशिया है जिसका किराया लगभग 21420 हैं इसलिए अगर आप अपने बजट को नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो इस एयरलाइन से भी आप जा सकते हैं।
यात्रा का कुल खर्च इस पर निर्भर करता है कि आप कैसे योजना बनाते हैं।
वीज़ा: INR 9,000
फ्लाइट: INR 60,000-1,50,000
होटल: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर आप पहले ही होटल बुक कर ले तो ज्यादा अच्छा रहता है, इसमें
बजट होटल ; INR 3,000-6,000 प्रति रात है।
मिड-रेंज होटल: INR 7,000-12,000 प्रति रात है।
लक्ज़री होटल: INR 15,000+ प्रति रात है।
खाना: औसतन INR 1,500-3,000 प्रति दिन लगता है और यह आपके बजट पीवी डिपेंड करता है कि आप किस तरह का खर्च अपने खाने पीने और घूमने में करना चाहते हैं।
यातायात के साधन –
ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर आप स्थानीय परिवहन जैसे बस, ट्रेन ले सकते हैं जिसमे INR 800-1,500 प्रति दिन लगता है |हालांकि टैक्सी/कैब महंगा हो सकता है।
कुल अनुमानित खर्च – ऑस्ट्रेलिया में रुकने के लिए एक सप्ताह से लेकर 10-12 दिन का समय पर्याप्त है जहां अनुमानित खर्च INR 2,00,000-3,50,000 प्रति व्यक्ति पड़ सकता है।
कहां ठहरें
सस्ते विकल्प: होस्टल (YHA, Backpackers), एयरबंब इत्यादि है यहां जाकर ठहर सकते हैं।
मिड-रेंज: वही मिड रेंज होटल होटल है जैसे Ibis, Holiday इन इत्यादि।
लक्ज़री: यदि आप लग्जरी होटल में अपना थाना पसंद करते हैं तो Hilton, Marriott, या अन्य 5-स्टार होटल मैं जाकर ठहर सकते हैं।
वहीँ बड़े शहरों में रहने के लिए (सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट) सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि यह मुख्य आकर्षणों के पास होता है और इस जगह ठहरकर आप हर जगह घूम कर सकते हैं।
Australia की भाषा
ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर इंग्लिश भाषा ही चलती है, अंग्रेजी अच्छी है तो वहां आपको ज्यादा खास परेशानी नहीं होगी।
Australia की मुद्रा
ओस्ट्रेलिया की मुद्रा पाउंड है।
साल के इस महीने में जाए ऑस्ट्रेलिया घूमने
ऑस्ट्रेलिया में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा महीना दिसंबर से फरवरी है क्योंकि इस समय गर्मी होती है और समुद्र तट पर इस समय आराम से घूम सकते हैं वहीं सितंबर से लेकर नवंबर और मार्च से में तक यहां का वेदर नॉर्मल रहता है इस महीने को भी आप घूमने के लिए चुन सकते हैं वही बात करें जून से लेकर अगस्त की तो इस समय यहां सर्दी पड़ती है | वैसे यह आपकी इच्छा है कि आप किस महीने को घूमने के लिए चुनते हैं और कौन सा मौसम आपके लिए सूटेबल है।
ऑस्ट्रेलिया में कई खूबसूरत जगहें हैं, यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची-
सिडनी: सिडनी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है और बेहद ही खूबसूरत है यहां कई ऐतिहासिक इमारतें पार्क और आकर्षित चर्च है जहां पर्यटक आती है तो जरूर घूमते हैं और खासकर यहां क सिडनी ओपेरा हाउस बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि अचार और पानी से गिरा हुआ है और इसका बनावट पानी के बीचो-बीच बहुत आकर्षक लगता है और पैटर्न को का मन मोह लेता है साथ ही हार्बर ब्रिज भी बहुत आकर्षक और खास है. आप ऑस्ट्रेलिया जाकर बॉन्डी बीच कभी मजा ले सकते हैं और यदि आपके साथ बच्चे हैं तो यहां का टारोंगा चिड़ियाघर एंजॉय करना बिल्कुल ना भूले।
मेलबर्न: मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित शानदार शहर है और यह ऑस्ट्रेलिया में जनसंख्या में दूसरे स्थान पर है | यहां पर घूमने की बहुत सारी जगह है जिसमें ग्रेट ओशन रोड फेडरेशन स्क्वायर, और यारा वैली वाइनरी बहुत प्रसिद्ध है| मेलबर्न मेकिंग वाइल्डलाइफ पार्क एक्वेरियम डांदे नोंग रेंज बहुत प्रसिद्ध है जिसे आप देख सकते हैं।
केर्न्स: ऑस्ट्रेलिया में यह भी घूमने की बेहद आकर्षक जगह है जहां आप ग्रेट बैरियर रीफ डाइविंग/स्नॉर्कलिंग के लिए है इसका इसको देख सकते हैं।
डेंट्री रेनफॉरेस्ट
गोल्ड कोस्ट
सर्फर्स पैराडाइज
थीम पार्क (ड्रीमवर्ल्ड, मूवी वर्ल्ड)
तस्मानिया:
क्रेडल माउंटेन
फ्रेकिनेट नेशनल पार्क
पर्थ
किंग्स पार्क
रॉटनेस द्वीप (क्वोक्का देखना)
न्यू साउथ वेल्स ; ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित है और बेहद ही रोमांचक वाटर एक्टिविटी कालू तो उठाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं और यहां का क्रेजी नाइट लाइफ पेट को कमान आकर्षित कर लेता है | न्यू साउथ वेस्ट का ब्लू माउंटेन बेहद ही प्रसिद्ध है जो की 11400 किलोमीटर पर्वत श्रृंखला है जो की बलुआ पत्थर चट्टानों से बना हुआ है | यहां का बुश वॉकिंग, हाइकिंग और एको पॉइंट बेहद प्रसिद्ध है।
Adilain
Adilain ऑस्ट्रेलिया का सबसे शानदार शहर है और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की राजधानी भी कई जाती है इसके चक्र चांद से पूर्ण इस राजधानी को घूमने सभी पर्यटक आते हैं, इस तरह ऑस्ट्रेलिया में घूमने की बहुत सारी शहर और बहुत सारी जगह है जो अस्मित है इसलिए कुछ प्रमुख विशेष जगह है जहां आप ऑस्ट्रेलिया जाए तो इन सब जगह पर जरूर जाएं।
ऑस्ट्रेलिया की सबसे फेमस चीज
हर देश की अपनी अपनी कुछ फेमस चीज होती हैं जिसके लिए वह प्रसिद्ध होता है वही बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो यहां का हम्स चॉकलेट, चाय और कॉफ़ी, वाइन, लुकास पापा ऑइंटमेंट, बुक बूट्स, कंगारू चमड़े का सामान, पंडोरा आभूषण, ओपल आभूषण, हस्तशिल्प, शहद, टी ट्री ऑयल और अकुब्बारा टोपी और ऐसी बहुत सारी खास चीज हैं। तो इस तरह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए इन सब कुछ छोटी-छोटी बातों का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे आपको इसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और घूमने की जगह का अगर पहले से पता चल जाए तो समय और पैसे दोनों कम खर्च होते हैं | तो आपका ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान है तो इन सब छोटी-छोटी बातों का ध्यान राखी और ऑस्ट्रेलिया जाकर अपना लाइफ एंजॉय करें।
Switzerland Kaise jaen: स्विट्जरलैंड यूरोप महाद्वीप के मध्य एक छोटा सा देश है और इसका आधिकारिक नाम स्विस परिसंघ है. इसकी सीमाएं इटली, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया से मिलती है. स्विट्जरलैंड 60% पर्वत से गिरा है खूबसूरत छोटा सा देश है और यहां की हरियाली खूबसूरत वातावरण पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है. ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग स्विट्जरलैंड में की जाती है और यह फिल्मी सितारों का भी प्रमुख पसंदीदा जगह है. अक्सर लोग जिन्हें विदेश घूमने का मन होता है वह एक न एक बार जीवन में स्विट्जरलैंड जाना जरूर पसंद करते हैं और ऐसे में अगर आप स्विट्जरलैंड घूमने आना चाहते हैं तो जाने के पहले बहुत सारी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और यहां घूमने की भी बहुत सारी जगह है जिसके बारे में आप आपको विशेष जानकारी देंगे.
स्विट्ज़रलैंड घूमने के लिए भारत से यात्रा करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:
THE BLOG INCLUDE
भारत से स्विट्ज़रलैंड कैसे जाएं?
स्विट्ज़रलैंड के लिए वीज़ा कैसे अप्लाई करें?
स्विट्ज़रलैंड में घूमने की प्रसिद्ध जगहें
स्विट्जरलैंड घूमने जाए तो इसका आनंद जरूर ले:
भारत से स्विट्ज़रलैंड कैसे जाएं?
Switzerland जाने के लिए आपको हवाई यात्रा करनी होगी। भारत के प्रमुख शहरों (दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई आदि) से स्विट्ज़रलैंड के प्रमुख हवाई अड्डों (ज्यूरिख, जिनेवा) के लिए सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं।
सीधी फ्लाइट्स: दिल्ली और मुंबई से ज्यूरिख के लिए कुछ सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं
कनेक्टिंग फ्लाइट्स: अन्य शहरों से यात्रा के लिए आमतौर पर दुबई, दोहा, फ्रैंकफर्ट या इस्तांबुल में स्टॉपओवर होता है
मुख्य एयरलाइंस: स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस, लुफ्थांसा, कतर एयरवेज, अमीरात, एतिहाद, एयर इंडिया आदि
इस तरह आप इन सभी एयरलाइन और जानकारी के जरिए स्वीटजरलैंड हवाई मार्ग से जा सकते हैं
स्विट्ज़रलैंड के लिए वीज़ा कैसे अप्लाई करें?
स्विट्ज़रलैंड शेंगेन वीज़ा ज़ोन में आता है, इसलिए आपको शेंगेन टूरिस्ट वीज़ा लेना होगा। वही वीजा अप्लाई की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है.
वीज़ा अप्लाई करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लें: स्विट्ज़रलैंड वीज़ा के लिए VFS Global की वेबसाइट पर जाएँ और सारी जानकारी प्राप्त कर अपना अपॉइंटमेंट बुक करें
आवश्यक दस्तावेज़
पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैध होनी चाहिए
पासपोर्ट साइज फोटो (शेंगेन वीज़ा मानक के अनुसार)
प्रमाण – जाने आने की फ्लाइट टिकट और वहां रहने के होटल की बुकिंग का प्रमाण
बैंक स्टेटमेंट – स्विट्जरलैंड जाने के लिए बैंक प्रमाण का होना बहुत जरूरी है जिसके तहत पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट चाहिए
आईटीआर (आयकर रिटर्न)
ट्रैवल इंश्योरेंस (€30,000 कवरेज के साथ)
वीज़ा आवेदन फॉर्म (ऑनलाइन भरा हुआ)
वीज़ा आवेदन शुल्क: स्विट्जरलैंड जाने के लिए वीजा आवेदन शुल्क लगभग ₹7,000 – ₹8,000 (60 यूरो) देना होता है
बायोमेट्रिक्स और इंटरव्यू: वीजा बनवाने के लिए आपको VFS सेंटर पर जाकर फिंगरप्रिंट और फोटो देना होगा और फिर उनके द्वारा बुलाए जाने पर इंटरव्यू फेस करना होगा
प्रोसेसिंग समय: वीज़ा अप्रूव होने में कम से कम 10 – 15 दिनों का या इससे अधिक का समय लग सकता है
भाषा: स्विट्जरलैंड के प्रमुख भाषा जर्मनी, फ्रांस और लाल इतलवी है
Switzerland Kaise jaen: स्विट्जरलैंड बेहद आकर्षक और खूबसूरत जगह है और यहां के गांव, सरोवर, चारागाह और आज पर्वत पर्यटकों का मनमोहन लेते हैं और यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों, पहाड़ों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। अब आपको स्विट्जरलैंड की खूबसूरत जगह के बारे में अवगत कराते हैं जो निम्नलिखित है –
मुख्य पर्यटन स्थल
ज्यूरिख – यह दरअसल आधुनिकता और संस्कृति का संगम स्थल है यहाँ बेहद सुंदर झीलें हैं, यहां कहीं सुंदर-सर म्यूजियम है और ज्यादातर यह नौका विहार के लिए प्रसिद्ध है जहां पर्यटकों को झीलों के बीच नौका विहार करना बहुत आकर्षक लगता है
जिनेवा – यहाँ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय है और ख़ासकर जिनेवा झील और जेट डी’ओ के लिए फेमस है
लूसर्न – यहाँ का चैपल ब्रिज बेहद आकर्षक का केंद्र है और माउंट पिलाटस और रिगी भी हैं
इंटरलेकन – स्विट्जरलैंड का यह जगह खास तौर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स (स्काई डाइविंग, पैराग्लाइडिंग), के लिए फेमस है और साथ ही यहां पर कई खूबसूरत झीलें भी है
जर्माट – यह जगह मैटरहॉर्न पर्वत और स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है
ग्रिंडेलवाल्ड – यहां शानदार ग्लेशियर और पर्वतीय पर्यटन स्थल है इसलिए खासकर पेटिको का ध्यान आकर्षित करता है
लौटरब्रुन्नेन – इसे 72 झरनों की घाटी कहा जाता है और बेहद खूबसूरत और शांत वातावरण आपका ध्यान इस और आकर्षित करता है
मॉन्ट्रो – जिनेवा झील के किनारे बसा संगीत और कला का केंद्र है मांट्रो, संगीत और प्राचीनतम कला की रुचि रखने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं
बर्न – बन स्विट्जरलैंड की राजधानी है और यह खास तौर पर घड़ियों और कठपुतली के व्यवसाय के लिए मशहूर है
मटेरहॉर्न पर्वत – यह आलप्स की सबसे ऊंची चोटी या पर्वत है और जरमैट गाँव इसके तल में बसा हुआ है
स्विट्जरलैंड घूमने जाए तो इसका आनंद जरूर ले:
जंगफ्राऊ ट्रेन यात्रा – यह यूरोप की सबसे ऊँची रेलवे यात्रा है। और ज्यादा तस्वीर लैंड में ट्रेन ही सबसे सुविधाजनक यात्रा है इसलिए इसका आनंद जरूर ले, यहां ट्रेन के अंदर से स्विट्जरलैंड के दोनों और खूबसूरत वादियों को देखने का मजा ही कुछ अलग है
ग्लेशियर एक्सप्रेस – यह ट्रेन यात्रा स्विट्ज़रलैंड की सबसे खूबसूरत रेलवे यात्रा मानी जाती है। ट्रेन के अंदर से दोनों और बर्फ से ढके पहाड़ गॉड ग्लेशियर देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं
स्विस चॉकलेट और चीज़ – स्विट्जरलैंड के चॉकलेट और स्विस चीज़ जरूर ट्राय करें
Switzerland Kaise jaen: तो इस तरह आप स्विट्जरलैंड जाए तो इन सभी बातों की जानकारी अवश्य रखें और यह सब प्रमुख स्थान घूमने के लिहाज़ से बहुत ही खूबसूरत है जो आपका मन जरूर मोह लेगा और आप स्विट्जरलैंड जाए तो वहां कुछ दिन अवश्य रुकें, यकीन मानिए वहां जाने के बाद आपको वापस आने का मन भी नहीं करेगा.