Maldives ghumne kaise jaen: मालदीव एक बेहद खूबसूरत जगह है और जिन्हें समुद्र पसंद है और शांति पसंद है वह अक्सर मालदीव जाना पसंद करते हैं| मालदीव घुमने जाने का एक दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि एक तो यह विदेश की गिनती में गिना जाता है दूसरा भारत से बेहद नजदीक है और अपने बजट के हिसाब से यहां आप आराम से घूम सकते हैं इसलिए यह भारत के लोगों का विशेष पर्यटन स्थल बन चुका है.
मालदीव एक खूबसूरत द्वीप समूह है, जो अपनी सफेद रेत, नीला समुद्र, और समुद्र के बीचो -बीच बने लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर है। यहां का शांत समुद्र और प्राकृतिक वातावरण पर्यटको का मन मुग्ध कर देता है इतनी सुंदर और आकर्षक जगह हैं और यहां जाने के बाद वापस आने का मन भी नहीं करता है | लेकिन कहीं भी जाने से पहले और खासकर अगर आप मालदीप जा रहे हैं तो यहां जाने और रहने से पहले इन सभी बातों की जानकारी होना आवश्यक है तो आइए यहां जाने, ठहरने, और घूमने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

THE BLOG INCLUDE
मालदीव कैसे जाएं?
कहां ठहरें
मालदीव में घूमने की जगहें
महत्वपूर्ण टिप्स
मालदीव कैसे जाएं?
- फ्लाइट से
- भारत से मालदीव के लिए सीधी फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। मुख्यतः दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, और चेन्नई से माले जो मालदीव की राजधानी है इसके लिए उड़ानें चलती हैं।इनमें प्रमुख एयरलाइंस: इंडिगो, गो फर्स्ट, एयर इंडिया, और मालदीव एयरलाइंस है जिससे आप सीधे मालदीप जा सकते हैं अऊर यहाँ
- माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट (वेलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर उतरने के बाद, आपको अपने रिज़ॉर्ट या होटल तक बोट, सीप्लेन, या लोकल फेरी से जाना होगा आप पहले से भी ऑनलाइन कांटेक्ट कर सकते हैं|
- वीज़ा प्रक्रिया
- भारतीय नागरिकों को मालदीव के लिए वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है, जो 30 दिनों के लिए मान्य होता है। इसके लिए पासपोर्ट, होटल बुकिंग, और रिटर्न टिकट जरूरी है।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
कहां ठहरें
लक्ज़री रिसॉर्ट्स:-
मालदीव में एक से एक लक्जरी रिसॉर्ट है जहां आप अपनी बजट के अनुसार ठहर सकते हैं दरअसल मालदीव अपने प्राइवेट आइलैंड रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। इनमें वाटर विला और बीच विला बेहद लोकप्रिय हैं इनमें प्रमुख रिसॉर्ट्स हैं –
- सॉनिवा जानी
- वेलिगंडू आइलैंड रिज़ॉर्ट
- बारोस मालदीव
- अदारन क्लब रणालि
बजट:-
कहीं भी आप बाहर घूमने जा रहे और खासकर विदेशी तो इसके लिए सबसे पहले अपना बजट देखना पड़ता और तभी आप कहीं भी घूमने का स्टेप उठा सकते हैं या मन बना सकते हैं तो अगर आप मालदीव जा रहे हैं तो बजट को देखते हुए इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है
अगर बजट कम है, तो लोकल आइलैंड्स पर होमस्टे या गेस्ट हाउस बुक कर सकते हैं। इनमें लोकल आइलैंड्स: माफुशी, हुलहुमाले, और धनगेटी प्रमुख है | अगर बजट कम है तो आप गेस्ट हाउस का भी ऑप्शन तलाश कर सकते हैं इनमें: अरियाना गेस्ट हाउस, अटलांटिक बीच रिजॉर्ट काफी फेमस है जिन्हें आप वहां पहुंचकर या ऑनलाइन तरीके से भी बुक कर सकते हैं और मालदीव घूमने को इंजॉय कर सकते हैं
मालदीव में घूमने की जगहें
Maldives ghumne kaise jaen: मालदीप इतनी खूबसूरत जगह है कि वहां पहुंचने के बाद किसी भी टूरिस्ट का वहां से आने का मन नहीं करता है और मन करता है वहीं रह जाए क्योंकि यहां घूमने की भी बहुत सारी मनपसंद और खूबसूरत जगह है जिनमे प्रमुख हैं –
- माले शहर:-हिमालय शहर मालदीव की राजधानी है, जहां आप लोकल बाजार, राष्ट्रीय संग्रहालय, और सुल्तान पार्क देख सकते हैं। वही यहां का ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद और फिश मार्केट भी प्रसिद्ध हैं।
- हुलहुमाले आइलैंड:- यह आइलैंड माले से जुड़ा हुआ है और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र के पीछे-पीछे आइलैंड बहुत ही खूबसूरत दिखता है|
- बियाथू आइलैंड:- जिन लोगों को स्कोप ड्राइविंग का शौक है वह इस आयरलैंड में जा सकते हैं क्योंकि स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए यह आइलैंड बहुत मशहूर है।
- वलिगांदु आइलैंड:- मैरिड कपल और युवाओं का यह मनपसंद जगह है और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट जगह है |
- सन आइलैंड रिजॉर्ट और स्पा:- यह अपने खूबसूरत लैगून और विविध जल गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
- स्कूबा डाइविंग और वाटर स्पोर्ट्स:- मालदीव डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से विदेशी पर्यटक यहां आते हैं
- प्रमुख साइट्स:- हनीफारू बे, मालदीव नॉर्थ माले एटोल यह भी मालदीप की खूबसूरत जगह है जहां पर्यटक आते हैं और घूमने जरूर जाते हैं
इसे भी पढ़ें-
फ़्रांस जाने के लिए क्या करना पड़ता है? जानिए पूरी जानकारी विस्तार से-
THAILAND GHUMNE KAISE JAAYE? वीजा से लेकर स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी जानकारी-
विज़ा कैसे बनवाएं? आइए जाने इसकी पूरी जानकारी-
महत्वपूर्ण टिप्स
- मौसम: मालदीव जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक होता है। इसलिए इस मौसम में अगर आप मालदीव आए तो आपके लिए अच्छा होगा वैसे सालों भर आप मालदीप घूमने जा सकते हैं |
- मुद्रा: मालदीव की करेंसी मालदीवियन रूफिया है, लेकिन डॉलर भी आसानी से स्वीकार किए जाते हैं। इसलिए वहां जाने के समय इन मुद्रा का रखना आवश्यक है ताकि आपको वहां खर्च करने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े
- पैकिंग: हल्के कपड़े, स्विमवियर, सनस्क्रीन, और स्नॉर्कलिंग गियर जरूर साथ रखें।
- लोकल फेरी: बजट ट्रैवलर्स के लिए लोकल फेरी एक सस्ता और किफायती विकल्प है।
अंतिम-
Maldives ghumne kaise jaen: अगर आप लक्जरी और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करना चाहते हैं, तो मालदीव आपकी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए अगर आपके पास पर्याप्त बजट है तो आप घूमने कहीं भी जा सकते हैं तो मालदीव का प्लान जरूर बनाएं और वहां जाने के पहले इन सभी बातों का ध्यान रखें और मालदीव जाकर वहां अपनी लाइफ को इंजॉय करें