
Telangana police recruitment: तेलंगाना भर्ती बोर्ड हर साल पुलिस कांस्टेबल SI और पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए भर्ती आयोजित करती है। इस बार तेलंगाना के सीएम रेवंत ने आश्वासन दिया है कि पुलिस समेत कई विभागों में बड़ी संख्या में भर्तियां की जाएंगी। अगर आप भी तेलंगाना पुलिस विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको पुलिस विभाग परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां हासिल करनी होंगी। आज के इस आलेख में हम आपको तेलंगाना पुलिस से जुड़ी सभी जानकारियों से अवगत कराएंगे, इस लेख को अंत तक पढ़ना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
THE BLOG INCLUDE
12वीं के बाद तेलंगाना में पुलिस अधिकारी कैसे बनें?
तेलंगाना पुलिस चयन प्रक्रिया
तेलंगाना पुलिस परीक्षा पैटर्न
Telangana police recruitment के लिए शारीरिक मानक
ये है तेलंगाना पुलिस की सैलरी
पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
खुद करे तेलंगाना पुलिस का फॉर्म अप्लाई
12वीं के बाद तेलंगाना में पुलिस अधिकारी कैसे बनें?
अगर आप पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं और 12वीं के बाद पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको शारीरिक क्षमता और दौड़-भाग पर काफी मेहनत करनी होगी ताकि भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आप तेलंगाना पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुलिस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा, इसके बाद आपका चयन पुलिस के तौर पर होगा। अगर आप तेलंगाना पुलिस में उच्च पद पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ग्रेजुएशन की जरूरत हो सकती है और एसएससी यूपीएससी जैसी परीक्षाएं भी देनी पड़ सकती हैं।
तेलंगाना पुलिस चयन प्रक्रिया
अगर आप तेलंगाना पुलिस में चयनित होना चाहते हैं तो कुछ चयन प्रक्रियाएँ हैं जिन पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए और इसके लिए अच्छी तरह से तैयारी करनी चाहिए। नीचे कुछ चयन प्रक्रियाएँ दी गई हैं जिन्हें पूरा करना आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है-
- शैक्षिक योग्यता
- परीक्षा प्रक्रिया
- शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण
- साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन
तेलंगाना पुलिस परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंको की संख्या |
प्रारंभिक परीक्षा | सामान्य अध्ययन और मानसिक क्षमता | 200 | 200 |
मुख्य परीक्षा | सामान्य अध्ययन और मानसिक क्षमता | 200 | 200 |
- प्रारंभिक परीक्षा:- इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और मानसिक क्षमता से संबंधित वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं
- मुख्य परीक्षा:- इस परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन और मानसिक योग्यता से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।
WhatsApp Channel | CLICK NOW |
Telangana police recruitment के लिए शारीरिक मानक
विवरण | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
वजन | ऊंचाई के अनुसार | ऊंचाई के अनुसार |
ऊंचाई | 167.6 सेंटीमीटर | 152.5 सेंटीमीटर |
छाती | 90 सेंटीमीटर (5 सेंटीमीटर विस्तार के साथ) | – |
दौड़ | 1600 मीटर (6 मिनट 30 सेकंड में) | 800 मीटर (4 मिनट में) |
NOTE:- इस विवरण में कुछ शारीरिक मानकों की चर्चा की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए तेलंगाना पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और एक बार नोटिफिकेशन जरूर देखें।
ये है तेलंगाना पुलिस की सैलरी
- तेलंगाना में पुलिस कांस्टेबल का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार 24,000 रुपये से शुरू होता है
- 7वें वेतन आयोग के अनुसार हैंड कांस्टेबल का वेतन 25000 रुपये से शुरू होता है
- 7वें वेतन आयोग के तहत सब इंस्पेक्टर का वेतन 42,000 रुपये से शुरू होता है और पदोन्नति के साथ उनका वेतन बढ़ता जाएगा।
NOTE:- वेतन के अलावा उन्हें कुछ भत्ता के रूप में भी पैसे दिए जाते हैं जैसे घर का किराया, चिकित्सा भत्ता, परिवहन भत्ता, विशेष भत्ता और अन्य भत्तों का लाभ भी उन्हें अलग से दिया जाता है।
पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों का विवरण नीचे विस्तार से दिया गया है, जिनकी आवश्यकता पुलिस वैकेंसी के लिए आवेदन करते समय पड़ सकती है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए तेलंगाना पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें।
- 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवासी प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हिंदी अंग्रेजी हस्ताक्षर
इसे भी पढ़े-
बिहार पुलिस कैसे बने? ऐसे करे तैयारी 100% सफ़लता-
नेवी में कैसे जाये? क्या है Process जाने पूरी जानकारी-
खुद करे तेलंगाना पुलिस का फॉर्म अप्लाई
- सबसे पहले तेलंगाना पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको भर्ती अधिसूचना या वर्तमान भर्ती लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें
- यहाँ आपको भर्ती बोर्ड से सम्बंधित नोटिफिकेशन मिलेंगे। अपने पद के अनुसार नोटिफिकेशन पढ़ें, इसके के बाद ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- इसमें आपको कुछ निजी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरनी होगी
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपके नंबर पर एसएमएस के जरिए यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें
- लॉगइन करने के बाद आपको आवेदन पत्र भरने का विकल्प दिखाई देगा। सभी विवरण ध्यान से भरें
- आपको कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने पड़ सकते हैं। उन्हें ध्यान से स्कैन करके अपलोड करें
- अगर इस फॉर्म के लिए कोई फीस लगती है तो उसे ऑनलाइन ही भरें। इसके बाद आपको सबमिट का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म पूरी तरह से पूरा हो गया है। अब इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है
अंतिम-
इस लेख में Telangana police recruitment से संबंधित सभी जानकारी दी गई है जो तेलंगाना पुलिस में शामिल होने के लिए आवश्यक है। यदि आपके पास इस लक्ष्य से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है, तो कृपया कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछें। धन्यवाद।